Samsung Galaxy Note 9 को 15 जनवरी को मिलेगा एंड्रॉयड पाई अपडेट

Samsung जनवरी 2019 में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy Note 9 के लिए स्टेबल एंड्रॉयड पाई अपडेट जारी करेगी। इसके अतिरिक्त Samsung Galaxy Note 8 और Galaxy S8 सीरीज़ के स्मार्टफोन को अगले साल फरवरी में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy Note 9 को 15 जनवरी को मिलेगा एंड्रॉयड पाई अपडेट
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड पाई के साथ मिलेगा नया यूज़र इंटरफेस
  • Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ को मिल चुका है एंड्रॉयड पाई अपडेट
  • गैलेक्सी नोट 8, गैलेक्सी एस8 और सैमसंग गैलेक्सी एस8+ को भी मिलेगा अपडेट
विज्ञापन
Samsung जनवरी 2019 में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy Note 9 के लिए स्टेबल एंड्रॉयड पाई अपडेट जारी करेगी। इसके अतिरिक्त Samsung Galaxy Note 8 और Galaxy S8 सीरीज़ के स्मार्टफोन को अगले साल फरवरी में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की उम्मीद है। Galaxy Note 9, लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पाने वाला Samsung का तीसरा स्मार्टफोन होगा। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने बीते हफ्ते ही Samsung Galaxy S9 और Samsung Galaxy S9+ स्मार्टफोन के लिए यह अपडेट ज़ारी किया था।  

सैमसंग से समर्थित तुर्की की वेबासइट Guncel Miyiz के मुताबिक, Samsung Galaxy Note 9 के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट 15 जनवरी को रोलआउट किया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, गैलेक्सी एस8 और सैमसंग गैलेक्सी एस8+ के लिए यह अपडेट 15 फरवरी को जारी होगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि अपडेट की तारीख सिर्फ तुर्की के मार्केट के लिए है, या ग्लोबल मार्केट के लिए। लेकिन इतना साफ है कि इन चार सैमसंग स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट इसी के आसपास जारी होगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस अपडेट की अभी टेस्टिंग हो रही है।

Samsung के मुताबिक, कंपनी एंड्रॉयड पाई के साथ अपने डिवाइस के लिए बिल्कुल ही नया यूज़र इंटरफेस लाने वाली है। One UI को एक हाथ से इस्तेमाल के लिए नेचुरल और कंफर्टेबल बनाया गया है। इसके अलावा फोन को ऐप एक्शन्स, गेस्चर्स, स्मार्ट रिप्लाइज़, बेहतर नोटिफिकेशन मैनेजमेंट जैसे एंड्रॉयड 9 पाई फीचर मिलेंगे।

दूसरी तरफ, Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9+ यूज़र के लिए एंड्रॉयड पाई का अनुभव शानदार नहीं रहा है। कुछ यूज़र ने बैटरी खपत की शिकायत की है तो कुछ को बिक्सबी 2.0 से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »