सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 पर अमेज़न इंडिया दे रही है 3,000 रुपये की छूट

अगर आप सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 खरीदने के इच्छुक हैं तो आपके लिए बेहतरीन मौका है। अमेज़न इंडिया पर गैलेक्सी नोट 8 को 3,000 रुपये की छूट के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि, कंपनी की साइट पर यह डिवाइस लॉन्च की कीमत पर ही उपलब्ध है, इसलिए ऐसा लगता है कि यह ऑफर अमेज़न इंडिया की तरफ़ से सीमित समय के लिए ही दिया जा रहा है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2017 17:01 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी नोट 8 को अमेज़न पर 64,900 रुपये कीमत में लिस्ट किया गया है
  • आमतौर पर यह हैंडसेट 67,900 रुपये में मिलता है
  • यह ऑफर मिडनाइट ब्लैक और मैपल गोल्ड दोनों कलर वेरिएंट पर है
सैमसंग ने सितंबर में अपना फ्लैगशिप नोट स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 8 भारत में उपलब्ध कराया था। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 भारत में ऑनलाइन व ऑफलाइन, दोनों प्लेफॉर्म के जरिए खरीदा जा सकता है। Galaxy Note 8 की भारत में कीमत 67,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया। अगर आप सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 खरीदने के इच्छुक हैं तो आपके लिए बेहतरीन मौका है। अमेज़न इंडिया पर गैलेक्सी नोट 8 को 3,000 रुपये की छूट के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि, कंपनी की साइट पर यह डिवाइस लॉन्च की कीमत पर ही उपलब्ध है, इसलिए ऐसा लगता है कि यह ऑफर अमेज़न इंडिया की तरफ़ से सीमित समय के लिए ही दिया जा रहा है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को अमेज़न पर 64,900 रुपये कीमत में लिस्ट किया गया है। जबकि आमतौर पर यह हैंडसेट 67,900 रुपये में मिलता है। इसके अलावा, अमेज़न इंडिया स्मार्टफोन पर 15,100 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। बता दें कि यह ऑफर मिडनाइट ब्लैक और मैपल गोल्ड दोनों कलर वेरिएंट पर है।
Advertisement
 

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो सिम) सपोर्ट वाला गैलेक्सी नोट 8 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है। 6.3 इंच क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल्स) सुपर एमोलेड डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 521 पीपीआई है। गौर करने वाली बात है कि डिस्प्ले का डिफॉल्ट रिज़ॉल्यूशन फुलएचडी+ रहता है लेकिन इसे क्वाडएचडी+ में सेटिंग के जरिए बदला जा सकता है। इस फोन में  एक सैमसंग एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर है। इस फोन में 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है।

अब बात Samsung Galaxy Note 8 के सबसे अहम डुअल रियर कैमरा सेटअप की। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए गए हैं जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन को सपोर्ट करते हैं। फ्रंट पैनल पर सेल्फी के लिए एफ/1.7 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है और आपको 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का भी सपोर्ट मिलेगा। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0,यूएसबी टाइप-सी, एनफएफसी, जीपीएस/ए-जीपीएस और एमएसटी जैसे फ़ीचर हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोर, हार्ट रेट सेंसर, आइरिस सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं। स्मार्टफोन में तीन बायोमीट्रिक अनलॉकिंग फ़ीचर- फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेशियल रिकग्निशन और आइरिस स्कैनर दिए गए हैं। गैलेक्सी नोट 7.1.1 नूगा पर चलता है। डिवाइस की बैटरी 3,300 एमएएच की है। यह फोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent buildquality, design and display
  • Useful stylus
  • Very good cameras
  • Speedy performance
  • Bad
  • Slightly heavy
  • Battery life could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.