सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में नहीं होगा सैमसंग की बनाई बैटरी का इस्तेमाल: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 सितंबर 2016 15:28 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी नोट7 में बैटरी में खामी की वजह से विस्फोट की खबरें आई हैं
  • सैमसंग की एसडीआई बैटरी को विस्फोट का कारण माना जा रहा है
  • गैलेक्सी नोट7 की 70 प्रतिशत यूनिट में सैमसंग एसडीआई बैटरी है
सैमसंग गैलेक्सी नोट7 में चार्जिंग के दौरान विस्फोट होने की खबरों के बाद से ही सैमसंग विवादों में है। सैमसंग ने इन खबरों के तुरंत बाद दुनियाभर में गैलेक्सी नोट7 की बिक्री बंद कर दी। इसके अलावा सैमसंग दुनियाभर से इन स्मार्टफोन को वापस लेने का ऐलान भी जल्द कर सकती है। माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट7 में विस्फोट की वजह इसकी बैटरी है। और नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह विस्फोट सिर्फ उन यूनिट में हुआ है जिनमें कंपनी की अपनी सैमसंग एसडीआई यूनिट का इस्तेमाल किया गया।

कोरिया हेरल्ड की खबर के अनुसार, इस समस्या को एक्सक्लूसिव तौर पर सैमसंग एसडीआई बैटरी से लैस फोन में ही देखा गया। सैमसंग गैलेक्सी नोट7 की करीब 70 प्रतिशत यूनिट में एसडीआई बैटरी दी गई है और बाकी में जापान की टीडीके कॉर्प. की एक यूनिट हॉंगकॉंग की एम्प्रेक्स टेक्नोलॉजी द्वारा बनाई गई बैटरी है।
Advertisement

सैमसंग ने फैसला किया है कि गैलेक्सी नोट7 में एसडीआई बैटरी का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है, ''बैटरी की समस्या को सुलझाने के लिए, हमने फिलहाल गैलेक्सी नोट7 में सैमसंग एसडीआई की बैटरी ना देने का फैसला किया है।''

एम्प्रेक्स टेक्नोलॉजी ने सिर्फ चीन में बेची गईं यूनिट के लिए ही बैटरी सप्लाई की हैं। इसके अलावा अच्छी बात है कि चीन से नोट7 में विस्फोट को लेकर कोई खबर नहीं है। विश्लेषकों के मुताबिक, सैमसंग को गैलेक्सी नोट7 को वापस मंगाने पर एक बिलियन का नुकसान उठाना पड़ेगा।
Advertisement

फिलहाल, सैमसंग ने नोट7 को वापस मंगाने के लिए आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन दुनियाभर में विस्फोट की खबरों के बावज़ूद रिटेलर गैलेक्सी नोट7 बेच रहे हैं। और वापस मंगाने जाने के ऐलान के बाद ही स्मार्टफोन को बेचना गैरकानूनी होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.