भारत में विमान में सैमसंग गैलेक्सी नोट7 के इस्तेमाल पर रोक

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 12 सितंबर 2016 10:32 IST
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमान यात्रा के दौरान सैमसंग गैलेक्सी नोट7 के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इस स्मार्टफोन की बैटरी में विस्फोट की कई घटनाओं के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। वहीं कंपनी ने कहा है कि किसी तरह की सुरक्षा चिंता को दूर करने के लिए कंपनी ने इसकी बिक्री में ‘देरी’ करने की घोषणा की है।

नागर विमानन महानिदेशक बी एस भुल्लर ने एक सार्वजनिक सूचना में कहा कि सैमसंग की बैटरी को लेकर हालिया घटनाओं के मद्देनजर यात्रियों तथा एयरलाइंस को सलाह दी जाती है कि वे विमान यात्रा के दौरान गैलेक्सी नोट 7 का इस्तेमाल न करें और न ही इस फोन को चार्ज करें।
Advertisement


इसके अलावा डीजीसीए ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे इस स्मार्टफोन को किसी चेक इन बैगेज में न रखें।
Advertisement

सैमसंग इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हमें डीजीसीए के नोटिस की जानकारी है। उपभोक्ताओं की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। गैलेक्सी नोट7 की अभी भारत में बिक्री शुरू नहीं हुई है। किसी तरह की सुरक्षा चिंता को दूर करने के लिए हम भारत में इसकी बिक्री देर से शुरू करेंगे।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8890

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy Note7
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.