सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 कंपनी की साइट पर हुआ लिस्ट

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 कंपनी की साइट पर हुआ लिस्ट
विज्ञापन
सैमसंग इस साल अपने फ्लैगशिप गैलेक्सी नोट डिवाइस को हर साल की तुलना में थोड़ा जल्दी लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि गैलेक्सी नोट 7 को 2 अगस्त को एक अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। अब एक ताजा लीक से संकेत मिलते हैं कि कंपनी की वेबसाइट पर गैलेक्सी नोट 7 की लिस्टिंग के लिए एक अतिरिक्त पेज पर पहले से काम किया जा रहा है।

गैलेक्सी नोट 7 की बात करें तो दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर (वाया जीएसएमअरीना) मॉडल नंबर एसएम-एन930एफ नाम से एक यूज़र एजेंट प्रोफाइल पेज है। लेकिन, इस प्रोफाइल पेज पर मॉडल नंबर के अलावा किसी और जानकारी का खुलासा नहीं होता है। माना जा रहा है कि एसएम-एन930एफ एक गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन है क्योंकि इससे पहले गैलेक्सी नोट 5 को एसएम-एन920 नाम से और गैलेक्सी नोट 4 को एसएम-एन910 नाम से पपेस किया गया था।

सैमसंग द्वारा गैलेक्सी नोट डिवाइस 5 के बाद सीधे गैलेक्सी नोट 7 डिवाइस ल़न्च किए जाने की उम्मीद है। इस फैबलेट को लेकर पहले ही कई लीक में जानकारी सामने आ चुकी है। सैमसंग का यह नोट एक आइरिस स्कैनर से लैस हो सकता है। इस स्कैनर से यूज़र सिर्फ फोन में देखकर ही इसे अनलॉक कर पाएंगे। सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के 5.8 इंच क्वाडएचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 या स्नैपड्रैगन 823 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज (माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंडेबल), 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और फ्रंट डुअल पिक्सल सेटअप के साथ आने की उम्मीद है। सैमसंग अपने आने वाले गैलेक्सी नोट 7 में एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दे सकती है। 5 जुलाई को बड़ी संख्या में सैमसंग के इस फैबलेट का प्रोडक्शन शुरू हो सकता है।

एक दूसरी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग के अगले साल आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में गैलेक्सी एस8 में डुअल कैमरा सेटअप होगा। एक वेबसाइट ने यह जानकारी दी है। साथ में यह भी बताया गया है कि यह कैमरा मॉड्यूल सैमसंग की एक सहायक कंपनी द्वारा ही बनाया जाएगा। अगर यह जानकारी सही है तो सैमसंग गैलेक्सी एस8 डुअल कैमरा सेटअप वाला कंपनी का पहला फोन होगा। इसके अलावा इस डिवाइस में 4के (2160x3840 पिक्सल) डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 830 प्रोसेसर होने का भी पता चला है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »