सैमसंग गैलेक्सी नोट 6 एज में हो सकता है ये अनोखा फ़ीचर, पेटेंट लिस्टिंग से हुआ खुलासा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 23 मई 2016 11:57 IST
सैमसंग गैलेक्सी नोट 6 को लेकर पिछले काफी समय से खबरें आ रही हैं। लीक में इस स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हो चुका है। अब खबर है कि कंपनी गैलेक्सी नोट 6 का एक एज वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है जो एक अनोखे फीचर से लैस होगा।

सैमसंग ने 2014 में अपने नोट 4 स्मार्टफोन के साथ एज वेरिएंट भी पेश किया था। नोट एज को बाजार में ज्यादा सफलता नहीं मिली और यह एक प्रोटोटाइप से ज्यादा साबित नहीं हुआ। शायद इसीलिए सैमसंग ने पिछले साल नोट 5 के एज वेरिएंट को लॉन्च ना करने का निर्णय लिया।

सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 5 के समय एस6 एज प्लस के लॉन्च की घोषणा की थी। एक जैसे फीचर होने के बावजूद, एस6 एज को पेश करने का मकसद ग्राहकों को एज स्क्रीन या स्टायलस में से किसी एक का चुनाव करने का विकल्प देना ही था।
 
सैममोबाइल की खबर के मुताबिक  2015 अगस्त में गैलेक्सी नोट 5 के लॉन्च के समय ही सैमसंग ने एक नए पेटेंट के लिए आवेदन दिया था। इस नए पेटेंट से पता चलता है कि नया एज पैनल स्टायलस या एस पेन सपोर्ट के साथ ग्राहकों को रेगुलर स्क्रीन जैसा शानदार अनुभव देगा। फिलहाल सैमसंग ने अपनी फ्लैगशिप एस सीरीज में दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं। उम्मीद है कि कंपनी नोट सीरीज में भी दो वेरिेएंट ही लॉन्च करेगी जिनमें से एक में स्टायलस सपोर्ट के साथ एज स्क्रीन होगा।

हाल ही में खबर आई थी कि कंपनी गैलेक्सी नोट 6 को अगस्त में लॉन्च कर सकती है। जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने ट्वीट कर गैलेक्सी नोट 6 के अगस्त में लॉन्च होने का खुलासा किया था। इस ट्वीट में इवान ने 15 से 21 अगस्त के बीच फोन लॉन्च की जानकारी दी थी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Mobile, Samsung Smartphone, Samsung Note
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra में वेरिएबल अपार्चर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का भारत में मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में जोरदार परफॉर्मेंस
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra में वेरिएबल अपार्चर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. Motorola Razr Fold जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी
  4. Honor Play 11 Plus हुआ लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. इन 5 AI टूल्स को यूज करना सीख गए, तो गूगल सर्च करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!
  6. Apple का iPhone 17 बना इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन
  7. Xiaomi Smart Band 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लेकर जानें सबकुछ
  8. भारत में स्पैम कॉल्स का कहर: 66% कॉल Spam, रोज 2-3 कॉल, दुनिया में 5वां स्थान!
  9. क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल
  10. OnePlus Nord CE 6 Lite, Nord CE 6 भारत में 7 मई को होंगे लॉन्च, अभी से जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.