• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 6 स्मार्टफोन अगस्त में हो सकता है लॉन्च, लीक से हुआ खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी नोट 6 स्मार्टफोन अगस्त में हो सकता है लॉन्च, लीक से हुआ खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी नोट 6 स्मार्टफोन अगस्त में हो सकता है लॉन्च, लीक से हुआ खुलासा
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 का अपग्रेडेड स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 6 को काफी समय से सुर्खियों में है। इस स्मार्टफोन को लेकर एक के बाद एक जानकारी सामने आ रही है। अब इस स्मार्टफोन की लॉन्च की तारीख को लेकर नया खुलासा हुआ है। पहले खबर आई थी कि सैमसंग इस स्मार्टफोन को अगस्त के बजाय जुलाई में लॉन्च कर सकती है।

अब जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने ट्वीट कर गैलेक्सी नोट 6 के अगस्त में लॉन्च होने का खुलासा किया है। इस ट्वीट में इवान ने 15 से 21 अगस्त के बीच फोन लॉन्च की जानकारी दी है।

याद दिला दें, इससे पहले एक रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी नोट 6 में 4000 एमएएच की बैटरी होने का दावा किया गया था।  नोट 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 823 प्रोसेसर या सैमसंग का एक्सायनस 8890 चिपसेट हो सकता है। फोन के 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम के साथ आने की भी खबरें हैं।

एक दूसरी रिपोर्ट में इस फैबलेट के आईपी68 सर्टिफिकेशन के साथ आने की बात कही गई थी। यह हैंडसेट धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित होगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में एक आइरिस स्कैनर भी हो सकता है। सैमसंग के इस नए डिवाइस में एंड्रॉयड एन आने की भी खबरें सामने आई हैं। फिलहाल एंड्रॉयड एन का बीटा टेस्ट चल रहा है और इसे मई में होने वाली गूगल की आई/ओ 2016 कॉन्फ्रेंस में सार्वजनिक रूप से लॉन्च किया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 6 में 5.8 इंच का 'स्लिम आरजीबी एमोलेड' डिस्प्ले सकता है। स्क्रीन क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला है। दावा किया गया है कि स्मार्टफोन के 64 जीबी और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट पेश किए जाएंगे। गैलेक्सी नोट 6 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  2. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  3. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  4. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  6. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  7. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  9. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »