Samsung Galaxy Note 20 और Samsung Galaxy Z Flip 5G के कलर वेरिएंट की जानकारी लीक

Samsung Note 20 सीरीज़ ब्लैक, कॉपर, व्हाइट/ग्रे और मिंट ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। इसी ट्वीट में जॉन ने यह भी बताया कि Samsung Galaxy Z Flip 5G स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

Samsung Galaxy Note 20 और Samsung Galaxy Z Flip 5G  के कलर वेरिएंट की जानकारी लीक

Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ से उठ सकता है अगस्त में पर्दा

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Flip 5G दो कलर ऑप्शन में हो सकता है पेश
  • Galaxy BudsX तीन कलर ऑप्शन में आएगा
  • Galaxy Note 20 सीरीज़ के साथ लॉन्च होगा गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 5जी
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ पिछले कुछ समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है, हालांकि अब तक Samsung ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। एक टिप्सटर ने जानकारी देते हुए बताया है कि Galaxy Note 20+ स्मार्टफोन्स में चार कलर ऑप्शन ऑफर किए जाएंगे, इसके अलावा कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर स्मार्टफोन से संबंधित अन्य किसी जानकारी का खुलासा नहीं किया गया। टिप्सटर ने यह भी बताया कि Galaxy Note 20 के साथ Samsung Galaxy Z Flip का 5जी वेरिएंट भी लॉन्च किया जाएगा। यह फोन दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इनके अलावा सैमसंग के बीन शेप वाले Galaxy BudsX के कलर ऑप्शन की जानकारी भी लीक हुई है। पुरानी रिपोर्ट्स की मानें, तो सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ अगस्त महीने में लॉन्च की जा सकती है।

Jon Prosser नाम के टिप्सटर के अनुसार, Samsung Note 20 सीरीज़ ब्लैक, कॉपर, व्हाइट/ग्रे और मिंट ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। इसी ट्वीट में जॉन ने यह भी बताया कि Samsung Galaxy Z Flip 5G स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। टिप्सटर इशान अग्रवाल ने एक अलग ट्वीट में दावा किया कि गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 5जी फोन कॉपर कलर वेरिएंट में भी आ सकता है। टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी कि सैमसंग के बीन शेप वाले Galaxy BudsX में ब्लैक, कॉपर और व्हाइट कलर ऑप्शन मिलेंगे।

एक पुरानी रिपोर्ट में बताया गया था कि गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ और नेक्स्ट जनरेशन गैलेक्सी फोल्ड 2 स्मार्टफोन ऑनलाइन इवेंट के जरिए 5 अगस्त को लॉन्च किए जाएंगे।

खबरों की मानें, तो Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ में तीन मॉडल्स शामिल होंगे, वो हैं- Samsung Galaxy Note 20, Samsung Galaxy Note 20+ और Samsung Galaxy Note 20 Ultra। इन तीनों ही स्मार्टफोन में बैटरी और कैमरे में अंतर दिया जा सकता है।

इसके अलावा, सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 2 की कीमत $1,880 - $1895 (लगभग 1,44,000 रुपये) होगी, जिसकी शीपिंग सितंबर महीने से शुरू होगी।

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 5जी वेरिएंट की कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह फोन केवल सीमित मार्केट्स में ही उतारा जाएगा। फिलहाल, गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप के 256 जीबी वेरिएंट की कीमत भारत में 1,15,999 रुपये है। यह फोन मिरर ब्लैक, मिरर गोल्ड और मिरर पर्पल कलर ऑप्शन में आता है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  5. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  9. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  10. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »