3 रियर कैमरा के साथ Samsung Galaxy M52 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Amazon पर हुआ टीज़...

Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफोन के भारत लॉन्च को Amazon पर टीज़ किया गया है। नया Samsung फोन Galaxy M सीरीज़ के तहत पेश किया जाएगा, जो कि पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाया हुआ है। यह फोन Samsung Galaxy M51 फोन का सक्सेसर हो सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 सितंबर 2021 15:10 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M52 5G फोन Amazon पर हुआ टीज़
  • सैमसंग गैलेक्सी एम52 5जी स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • फोन में मिल सकता है 120 हर्ट्ज़ का डिस्प्ले
Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफोन के भारत लॉन्च को Amazon पर टीज़ किया गया है। नया Samsung फोन Galaxy M सीरीज़ के तहत पेश किया जाएगा, जो कि पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाया हुआ है। यह फोन Samsung Galaxy M51 फोन का सक्सेसर हो सकता है, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एम52 5जी फोन में 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर और 8 जीबी तक की रैम मौजूद हो सकती है। Amazon ने यह भी कंफर्म किया है कि इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा और इसमें पिनस्ट्राइप-स्टाइल डिज़ाइन मिलेगा।
 

Samsung Galaxy M52 5G India launch: What we know so far

Amazon ने Samsung Galaxy M52 5G के भारत लॉन्च को समर्पित एक माइक्रोसाइट बनाई है। हालांकि, इस माइक्रोसाइट पर मॉडल के नाम की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन साइट पर फीचर किया गया रेंडर पिछले हफ्ते लीक में सामने आए रेंडर जैसा ही है। इस रेंडर का फाइल नेम "SamsungGalaxy_M52_5G_LP_PC_01.png" है, जो कि मॉडल की ओर संकेत देता है। इसी से ई-कॉमर्स साइट के जरिए कंफर्म होता है कि यह टीज़र नए गैलेक्सी एम सीरीज़ के फोन के लिए बना है, जो कि देश में जल्द ही लॉन्च हो सकता है।

माइक्रोसाइट पर फीचर किए गए रेंडर में स्मार्टफोन का बैक पैनल देखा जा सकता है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और पिनस्ट्राइप-स्टाइल डिज़ाइन मौजूद है। रेंडर में सामने आया डिज़ाइन पिछले हफ्ते लीक तस्वीरों के समान है।

इसके अलावा, WinFuture.de के टिप्सटर Roland Quandt ने कथित रूप से सैमसंग गैलेक्सी एम52 5जी स्मार्टफोन की ऑफिशियल मार्केटिंग प्रोडक्ट इमेज साझा की है, जिसमें बिल्कुल वैसा ही डिज़ाइन देखने को मिला था जैसा अमेज़न साइट पर देखने को मिला है।
 

सैमसंग गैलेक्सी एम52 5जी को लेकर माना जा रहा है कि यह Samsung Galaxy M51 स्मार्टफोन का सक्सेसर है, जिसे पिछले साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत 24,999 रुपये है। हालांकि, गैलेक्सी एम52 5जी की कीमत से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
 

Samsung Galaxy M52 5G specifications (expected)

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी एम52 5जी फोन Android 11-आधारित OneUI 3.1 पर काम करेगा। फोन में Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ फोन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर से लैस होगा और इसके साथ 128GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज व 6GB या 8GB रैम वेरिएंट मिलेंगे।
Advertisement

फोन कथित तौर पर ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करेगा जिसमें f/1.8 लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेंसर और 5 मेगापिक्सेल डेप्थ कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ दिया गया है। फ्रंट साइड में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर f/2.2 अपर्चर के साथ दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। इसमें साइड-माउंटेडिड फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। फोन का डायमेंशन 164x76x7mm और भार 175 ग्राम हो सकता है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Bundled fast charger
  • Crisp Super AMOLED display
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Average video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
  2. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.