• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP कैमरा, 5,000mAh बैटरी व 120Hz डिस्प्ले वाला Samsung Galaxy M52 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च!

64MP कैमरा, 5,000mAh बैटरी व 120Hz डिस्प्ले वाला Samsung Galaxy M52 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च!

फिलहाल, फोन की कीमत को लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के अनुसार, पोलैंड में फोन की कीमत PLN 1,749 (लगभग 32,900 रुपये) थी। फोन में तीन कलर ऑप्शन्स मिलेंगे, वो होंगे- ब्लैक, व्हाइट और ब्लू।

64MP कैमरा, 5,000mAh बैटरी व 120Hz डिस्प्ले वाला Samsung Galaxy M52 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च!
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M52 5G में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • स्नैपड्रैगन 778G के ऑक्टाकोर प्रोसेसर से लैस होगा सैमसंग गैलेक्सी एम52 5ज
  • फोन गुपचुप तरीके से पोलैंड में हो चुका है लिस्ट
विज्ञापन
Samsung और Amazon India की वेबसाइट के मुताबिक, Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफोन भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी एम52 5जी फोन स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट फुल-एचडी + सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले से लैस होगा। इसके अलावा, यह फोन 7.44mm मोटा होगा और इसमें 11 5जी बैंड सपोर्ट मिलेगा। आपको बता दें, यह फोन गुपचुप तरीके से पोलैंड में लॉन्च कर दिया गया था, कंपनी की वेबसाइट पर यह फोन फुल स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट था। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमकी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी और इसके साथ 25 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 

Samsung Galaxy M52 5G availability

Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफोन भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा और यह खरीद के लिए Samsung और Amazon India की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। फिलहाल, फोन की कीमत को लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के अनुसार, पोलैंड में फोन की कीमत PLN 1,749 (लगभग 32,900 रुपये) थी। फोन में तीन कलर ऑप्शन्स मिलेंगे, वो होंगे- ब्लैक, व्हाइट और ब्लू।
 

Samsung Galaxy M52 5G specifications (expected)

पोलैंड वेबसाइट पर लिस्ट स्पेसिफिकेशन के अनुसार, Samsung Galaxy M52 5G में 6.7 इंच की FHD डिस्प्ले दी गई है जिसमें Infinity-O डिजाइन मिलेगा। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। साथ ही इसमें पंच होल कटआउट भी देखने को मिलेगा जिसमें फ्रंट कैमरा फिट किया गया है। सैमसंग का यह नया स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G के ऑक्टाकोर प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में 6 जीबी रैम है और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।

इसके रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल का मेन सेंसर बताया जा रहा है। साथ ही 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर भी दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 32MP का कैमरा सेंसर है।

लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 25 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन का डायमेंशन 164.2x76.4x7.4mm और भार 173 ग्राम है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी मौजूद है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »