Samsung Galaxy M52 5G लॉन्च से पहले यहां हुआ लिस्ट!

Samsung Galaxy M52 5G जल्द ही पोलैंड में लॉन्च किया जा सकता है, जो एक नई लिस्टिंग से सामने आ रहा है।

Samsung Galaxy M52 5G लॉन्च से पहले यहां हुआ लिस्ट!

Samsung Galaxy M52 5G तीन कलर ऑप्शन्स में आएगा- ब्लैक, व्हाइट और ब्लू।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M52 5G में 6.7 इंच की FHD डिस्प्ले दी गई है।
  • यह नया स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G के ऑक्टाकोर चिपसेट से लैस है।
  • फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज बताई गई है।
विज्ञापन
Samsung Galaxy M52 5G जल्द ही पोलैंड में लॉन्च किया जा सकता है, जो एक नई लिस्टिंग से सामने आ रहा है। Samsung जल्द ही पोलैंड में गैलेक्सी M52 5G स्मार्टफोन को पेश कर सकता है, जिसे एक पोलैंड के रिटेलर की लिस्ट में देखा जा रहा है। सैमसंग ने हाल ही में कन्फर्म किया था कि Galaxy M52 5G को भारत में 19 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। अब पोलैंड में यह स्मार्टफोन नई लिस्टिंग में देखा जा रहा है जहां पर यह लॉन्च हो सकता है। इस लिस्टिंग में जो इमेज सामने आ रही है वह इमेज पिछले समय आए लीक्स और रेंडर्स से मेल खाती है। यह साबित करता है कि फोन के बारे में आ चुके लीक्स काफी हद तक सही साबित होते नजर आ सकते हैं।
 

Samsung Galaxy M52 5G Price, Availability (Leaked)

पोलैंड में Samsung Galaxy M52 5G तीन कलर ऑप्शन्स में आएगा- ब्लैक, व्हाइट और ब्लू। इसकी कीमत PLN 1,749 (लगभग 33,000 रुपये) है। लिस्टिंग में इमेज के साथ साथ स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी बताया गया है। हाल ही में आए लीक्स और रेंडर्स के द्वारा जो जानकारी लीक हुई थी उसी के अनुसार इस इमेज की जानकारी भी उससे मेल खाती है। 
 

Samsung Galaxy M52 5G Specifications (Leaked)

Samsung Galaxy M52 5G में 6.7 इंच की FHD डिस्प्ले दी गई है जिसमें Infinity-O डिजाइन नजर आ रहा है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। साथ ही इसमें पंच होल कटआउट भी देखने को मिलेगा जिसमें फ्रंट कैमरा फिट किया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का कैमरा सेंसर है। वहीं इसके रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल का मेन सेंसर बताया जा रहा है। साथ ही 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर भी दिया गया है। 

सैमसंग का यह नया स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G के ऑक्टाकोर चिपसेट द्वारा ऑपरेट होगा, ऐसी जानकारी है। फोन में 6 जीबी रैम है और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडीकार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर फोन में एंड्रॉयड 11 के साथ One UI ओएस देखने को मिलेगा, ऐसा कहा जा रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  5. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  6. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  7. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  8. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  9. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  10. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »