Samsung Galaxy M51 होगा 8 जीबी रैम से लैस, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

Samsung ने Galaxy M50 नाम से कोई फोन लॉन्च नहीं किया है। इसलिए यदि Galaxy M51 पेश होता है तो यह पिछले साल लॉन्च किए गए Galaxy M40 का अपग्रेड हो सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 जून 2020 18:36 IST
ख़ास बातें
  • Snapdragon 675 चिपसेट से लैस आएगा Samsung Galaxy M51
  • 8GB रैम के साथ हुआ Geekbench पर लिस्ट
  • सिंगल-कोर टेस्ट में 546 स्कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,784 स्कोर मिला

Samsung Galaxy M40 को भारत में पिछले साल लॉन्च किया गया था

Samsung Galaxy M51 को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। फोन को अगले महीने लॉन्च करने की जानकारी दे दी गई है और स्मार्टफोन पहले ही कई बार लीक हो चुका है। लिस्टिंग से पता चलता है कि सैमसंग गैलेक्सी एम51 पार्ट नंबर SM6150 वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर पर काम करेगा। यह मॉडल नंबर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से जुड़ा है, जो Galaxy M40 पर भी देखा गया है। Samsung Galaxy M51 को पिछले साल जून में लॉन्च हुए Samsung Galaxy M40 का अपग्रेड बताया जा रहा है।

सैमसंग गैलेक्सी एम51 को मॉडल नंबर SM-M515F के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा, जो कि वन यूआई सॉफ्टवेयर होगा। फोन स्नैपड्रैगन 675 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करेगा, जिसकी बेस फ्रीक्वेंसी 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। गीकबेंच लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि Samsung Galaxy M51 में 8 जीबी रैम होगी। फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 546 स्कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,784 स्कोर मिला है।

सैमसंग गैलेक्सी एम51 को एक मिड-रेंज डिवाइस बताया गया है, और रिपोर्ट जुलाई में लॉन्च होने की तरफ इशारा करती है। हालांकि, भारत लॉन्च में ज़रा देरी हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि गैलेक्सी एम51 जनवरी में भारत में लॉन्च हुए Galaxy A51 का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है और यह "कुछ हार्डवेयर और डिज़ाइन में बदलाव के साथ" आ सकता है, जैसे कि "एक विशाल बैटरी।"

पिछले रेंडर लीक से पता चलता है कि इसके स्क्रीन के ऊपर बायीं ओर सेल्फी कैमरा कटआउट होगा और यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। फोन में पीछे की ओर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। लीक किए गए स्पेसिफिकेशन में 6.5 इंच का फ्लैट डिस्प्ले शामिल है। एक रिपोर्ट यह भी बताती है कि गैलेक्सी एम51 को गैलेक्सी एम41 कहा जा सकता है।


कोरियाई दिग्गज ने सैमसंग गैलेक्सी एम50 नाम से कोई फोन लॉन्च नहीं किया है। इसलिए यदि Galaxy M51 पेश होता है तो यह पिछले साल लॉन्च किए गए Galaxy M40 का अपग्रेड हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  2. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.