• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy M34 5G भारत में लॉन्च से पहले यहां आया नजर! होंगे 6000mAh बैटरी, सुपर AMOLED स्क्रीन जैसे धाकड़ फीचर्स!

Samsung Galaxy M34 5G भारत में लॉन्च से पहले यहां आया नजर! होंगे 6000mAh बैटरी, सुपर AMOLED स्क्रीन जैसे धाकड़ फीचर्स!

Samsung Galaxy M34 5G लॉन्च 7 जुलाई को भारत में होने जा रहा है।

Samsung Galaxy M34 5G भारत में लॉन्च से पहले यहां आया नजर! होंगे 6000mAh बैटरी, सुपर AMOLED स्क्रीन जैसे धाकड़ फीचर्स!

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy M34 5G फोन 6.74 इंच के सुपर एमोलेड पैनल से लैस होगा। डिस्प्ले में टियर ड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M34 5G फोन 6.4 इंच डिस्प्ले कैरी करेगा जो कि AMOLED होगा।
  • फोन में 50MP मेन कैमरा मिलने वाला है।
  • डिवाइस में 6GB रैम लिस्टेड है। यह Android 13 के साथ आने वाला है।
विज्ञापन
Samsung Galaxy M34 5G का लॉन्च भारत में 7 जुलाई के दिन होने जा रहा है। फोन के लॉन्च में एक हफ्ता बाकी है और इससे पहले इसके बेंचमार्क स्कोर सामने आ गए हैं। फोन को बेंचमार्क वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। बेंचमार्क स्कोर्स सामने आने का मतलब, इसका प्रोसेसर भी रिवील हो गया है। Samsung Galaxy M34 5G के स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी तक कहा गया है कि यह 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ आने वाला है जो कि AMOLED होगा। जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 50MP मेन कैमरा मिलने वाला है। आइए अब इसकी परफॉर्मेंस से जुड़ा ये लेटेस्ट अपडेट आपको बताते हैं। 

Samsung Galaxy M34 5G लॉन्च 7 जुलाई को भारत में होने जा रहा है। Amazon पर इसके लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। अब लॉन्च से लगभग एक हफ्ता पहले इसके बेंचमार्क स्कोर सामने आ गए हैं। डिवाइस को मॉडल नम्बर SM-M346B के साथ बेंचमार्क वेबसाइट Geekbench पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग से इसके प्रोसेसर की पुष्टि हो जाती है जो कि Exynos 1280 मेंशन किया गया है। कंपनी के M सीरीज और A सीरीज के कई स्मार्टफोन्स में यह चिपसेट इस्तेमाल हुआ है। लिस्टिंग इसकी मैमोरी पावर भी रिवील करती है। डिवाइस में 6GB रैम लिस्टेड है। यह Android 13 के साथ आने वाला है। 

सैमसंग गैलेक्सी एम34 5जी के बेंचमार्क स्कोर्स की बात करें तो सिंगल कोर में फोन ने 956 पॉइंट्स स्कोर किए हैं। जबकि मल्टीकोर टेस्ट में 2032 पॉइंट्स इसने हासिल किए हैं। Samsung Official Website पर इसके मेन स्पेसिफिकेशन बता दिए गए हैं। फोन 6.74 इंच के सुपर एमोलेड पैनल से लैस होगा। डिस्प्ले में टियर ड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz बताया गया है। 

रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिलेगा जो कि OIS सपोर्टेड होगा। फोन में 6,000mAh कैपिसिटी की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। साथ में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। एंड्रॉयड 13 ओएस से लैस यह फोन One UI 5 लेयर पर ऑपरेट करेगा। कलर ऑप्शंस में व्हाइट, ग्रीन और पर्पल का जिक्र सामने आया है। सैमसंग गैलेक्सी एम 34 की भारत में कीमत (Samsung galaxy M34 Price in India) संभावित तौर पर 20 हजार रुपये के आसपास रह सकती है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  7. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  8. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  9. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  10. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »