Samsung Galaxy M31 को मिलना शुरू हुआ नया अपडेट, मिले कई नए फीचर्स

Samsung वेबसाइट द्वारा साझा किए चेंजलॉग के मुताबिक, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट भारत में बिल्ड नंबर M315FXXU1ATG2 के साथ आया है। अपडेट की जानकारी सबसे पहले Gizmochina द्वारा दी गई है।

Samsung Galaxy M31 को मिलना शुरू हुआ नया अपडेट, मिले कई नए फीचर्स

Android 10 आधारित One UI 2.0 पर काम करेगा Samsung Galaxy M31

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M31 के अपडेट का बिल्ड नंबर M315FXXU1ATG2
  • Samsung Galaxy M31 अपडेट का साइज़ 659.44 एमबी
  • फरवरी में लॉन्च हुआ था सैमसंग गैलेक्सी एम31
विज्ञापन
Samsung Galaxy M31 स्मार्टफोन को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है, जो कई नए फीचर्स जैसे Glance लॉक स्क्रीन और RCS (Rich Communication Services) सपोर्ट Vodafone-Idea कनेक्शन के साथ स्मार्टफोन में लेकर आया है। इसके अलावा लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट जुलाई 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आया है। इसमें कुछ बग फिक्स भी मौजूद हैं। गैलेक्सी एम31 यूज़र्स को यह जानकारी दी गई है कि नया सॉफ्टवेयर अपडेट उनके स्मार्टफोन को Android 10 आधारित One UI 2.1 में अपग्रेड नहीं करता है। बता दें, गैलेक्सी एम31 स्मार्टफोन भारत में फरवरी में Android 10 आधारित One UI 2.0 के साथ लॉन्च हुआ था।
 

Samsung वेबसाइट द्वारा साझा किए चेंजलॉग के मुताबिक, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट भारत में बिल्ड नंबर M315FXXU1ATG2 के साथ आया है। अपडेट की जानकारी सबसे पहले Gizmochina द्वारा दी गई है। Samsung Galaxy M31 का इस ओवर द एयर अपडेट का साइज़ 659.44MB है और यह अपडेट जुलाई 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आया है। फोन का नया RCS सपोर्ट केवल Vodafone Idea यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध है, जिसकी सहायता से यूज़र्स वाई-फाई व मोबाइल डेटा के जरिए मैसेज भेज सकते हैं। SMS भेजने के लिए उन्हें सेलुलर नेटवर्क कनेक्टिविटी की जरूरत नहीं पड़ती। यह फीचर फोन में प्रीलोडेड मैसेजिंग ऐप के साथ इंटीग्रेटेड है, जिससे यूज़र्स आगे चलकर इमोजी और मल्टीमीडिया फाइल आदि भेज सकेंगे।

इस अपडेट के साथ गैलेक्सी एम31 में आया अन्य फीचर Glance है। यह कॉन्टेंट ड्रिवेन लॉक स्क्रीन वॉलपेपर है, जो कि व्यापक रूप से Samsung A और M सीरीज़ के स्मार्टफोन में मौजूद होता है। दूसरे शब्दों में समझाएं तो यह फीचर लॉक स्क्रीन पर शॉर्ट इंटरेक्टिव टेक्स्ट को डिस्प्ले करते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एम31 यूज़र्स का स्मार्टफोन जब भी इस अपडेट के लिए तैयार हो जाएगा, उन्हें नोटिफिकेशन के जरिए यह जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा आप मैनुअली भी फोन की सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट में अपडेट को डाउनलोड व इंस्टॉल कर सकते हैं।
 

Samsung Galaxy M31 price in India, specifications

गैलेक्सी एम31 भारत में फरवरी में लॉन्च किया गया था। इसके 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये है। यह फोन ऑक्टा-कोर एक्सिनॉस 9611 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 6.4 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। इसके अलावा फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है, जिसमें 15 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp AMOLED display
  • Excellent battery life
  • Decent performance
  • Good photo quality in daylight
  • कमियां
  • Disappointing low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Poor video stabilisation
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9611
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »