Samsung Galaxy M30s में हो सकता है इस प्रोसेसर का इस्तेमाल

Samsung Galaxy M30s: सैमसंग गैलेक्सी एम30 के नए वेरिएंट को हाल ही में गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 22 जून 2019 18:55 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy M30s की लॉन्च तारीख का फिलहाल पता नहीं चला
  • गैलेक्सी एम30 की तुलना में Galaxy M30s के प्रोसेसर में दिखेगा बदलाव
  • Galaxy M30s में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे

Samsung Galaxy M30s में हो सकता है इस प्रोसेसर का इस्तेमाल

हाल ही में एक रिपोर्ट से यह बात सामने आई थी कि Samsung अपने Galaxy M30 के नए वेरिएंट पर काम कर रही है। याद करा दें कि Galaxy M30 को इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आगामी Galaxy M30 के नए वेरिएंट को जल्द लॉन्च किया जा सकता है क्योंकि सैमसंग गैलेक्सी एम30 के नए वेरिएंट को हाल ही में गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है।

Galaxy M30 का नया वेरिएंट Galaxy M30s हो सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग से इस बात का पता चला है कि Galaxy M30s में 4 जीबी रैम हो सकता है और यह एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। Galaxy M30 के नए वेरिएंट का मॉडल नंबर SM-M307F है।

गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि इसमें एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर है, गैलेक्सी एम30 की तुलना में यह अपग्रेड है क्योंकि Galaxy M30 को एक्सीनॉस 7904 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि Galaxy M30s में 4 जीबी रैम है।

याद रहे कि सैमसंग ने Galaxy M30 के 6 जीबी रैम वेरिएंट को भी लॉन्च किया है, ऐसे में उम्मीद है कि Galaxy M30s के साथ भी ऐसा ही होगा और इसके 6 जीबी वेरिएंट को भी लाया जा सकता है। बेंचमार्क स्कोर से पता चला है कि फोन ने सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,680 और 5,211 स्कोर किया है। यह स्कोर एक्सीनॉस 7904 से लैस Galaxy M30 (रिव्यू) के स्कोर से अधिक है। इसके कैमरा सेटअप या अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Samsung Galaxy M30s, Exynos 9610, Geekbench
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.74 इंच डिस्प्ले
  2. Poco X8 Pro में हो सकता है MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  4. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  5. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  6. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  7. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  8. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  9. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  10. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.