Samsung Galaxy M30, Galaxy M20 और Galaxy M10 को सस्ते में खरीदने का मौका

Samsung Galaxy M सीरीज़ के फोन अमेज़न इंडिया पर बिक रहे हैं सस्ते में। आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ मिलेगा अतिरिक्त डिस्काउंट।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जुलाई 2019 12:05 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एम30 के दोनों ही वेरिएंट 1,000 रुपये सस्ते में बिक रहे है
  • सैमसंग गैलेक्सी एम20 की कीमत में भी 1,000 रुपये की कटौती की गई है
  • सैमसंग गैलेक्सी एम40 को अभी भी 19,990 रुपये में ही बेचा जा रहा है

Samsung Galaxy M40 Cocktail Orange वेरिएंट भी उपलब्ध

सैमसंग की गैलेक्सी एम सीरीज़ के फोन की सेल अमेज़न इंडिया पर आयोजित हो रही है। इस सेल में Samsung Galaxy M20, Samsung Galaxy M10 और Samsung Galaxy M30 को छूट के साथ बेचा जा रहा है। इसके अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर्स और टेलीकॉम ऑफर्स भी मिलेंगे। बता दें कि ये सारे ऑफर्स सैमसंग गैलेक्सी एम40 के लिए भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा भारत में इस महीने ही लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी एम40 के कॉकटेल ऑरेंज वेरिएंट को एक बार फिर अमेज़न पर उपलब्ध कराया गया है।

सबसे पहले बात कीमत की। सैमसंग गैलेक्सी एम30 के दोनों ही वेरिएंट को 1,000 रुपये सस्ते में बेचा जा रहा है। 14,990 रुपये में लॉन्च किए गए 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अमेज़न पर 13,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Advertisement

इसके अतिरिक्त फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिेएंट को 16,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस हैंडसेट की कीमत 17,990 रुपये है। कीमत में कटौती के अलावा सैमसंग की ओर से बिना-ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प दिया जा रहा है। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 7,800 रुपये तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी एम20 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 10,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसे अमेज़न इंडिया पर 9,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। दूसरी तरफ, फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इस वेरिएंट को 12,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

इस फोन के साथ भी 7,800 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट है। बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प है और आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड वाला इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर भी उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी एम10 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह 7,990 रुपये में बिक रहा है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एम40 को अभी भी 19,990 रुपये में ही बेचा जा रहा है। यह 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। हालांकि, इस फोन के साथ 7,800 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट है। बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प है। आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, सैमसंग गैलेक्सी एम40 के कॉकटेल ऑरेंज को एक बार फिर अमेज़न पर उपलब्ध कराया गया है।

टेलीकॉम फायदे की बात करें तो जियो के ग्राहक 198 रुपये और 299 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ डबल डेटा ऑफर पा सकते हैं। वोडाफोन के ग्राहकों को 255 रुपये के रीचार्ज पर 3,750 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अतिरिक्त ग्राहकों को 18 महीने तक हर दिन अतिरिक्त 0.5 जीबी डेटा मिलेगा। एयरटेल के ग्राहकों को 249 रुपये और 349 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ दोगुना डेटा मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp Super AMOLED display
  • Good camera performance in daylight
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Gets slightly warm after gaming
  • Dated Android version
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7904

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, crisp display
  • Good battery life
  • Up-to-date specifications
  • Bad
  • Advertising on lock screen and spammy notifications
  • Disappointing cameras
  • Gets slightly warm under stress
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7904

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design with a small notch
  • Ultra-wide angle photography is fun
  • Very good battery life
  • Dual-VoLTE standby
  • Bad
  • Dated processor
  • Pre-installed bloatware
  • No fingerprint sensor
  • Slow charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, vivid display
  • Modern design
  • Excellent battery life
  • Up-to-date software
  • Good app and gaming performance
  • Bad
  • Runs hot when gaming
  • Strictly average camera quality
  • Hybrid dual-SIM tray
  • No headphone socket
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  2. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  3. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  4. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  6. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  7. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  8. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  9. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.