Samsung Galaxy M10 और Galaxy M20 को मिलने लगा एंड्रॉयड पाई अपडेट

भारत में Samsung Galaxy M10 और Samsung Galaxy M20 यूज़र को एंड्रॉयड पाई (Android Pie) पर आधारित वन यूआई (One UI) अपडेट मिलने लगा है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 मई 2019 09:48 IST
ख़ास बातें
  • अपडेट मई 2019 सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है
  • Galaxy M10, Galaxy M20 को मिला वन यूआई वर्जन 1.1
  • गैलेक्सी एम10 यूज़र को नहीं मिला सीन ऑप्टिमाइज़र फीचर

Samsung Galaxy M10 और Galaxy M20 को मिलने लगा एंड्रॉयड पाई अपडेट

भारत में Samsung Galaxy M10 और Samsung Galaxy M20 यूज़र को एंड्रॉयड पाई (Android Pie) पर आधारित वन यूआई (One UI) अपडेट मिलने लगा है। सैमसंग गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 को मिल रहा यह अपडेट शेड्यूल से पहले ही रोल आउट कर दिया गया है। Galaxy M10 और Galaxy M20 को अगले महीने 3 जून को अपडेट मिलना था। गौर करने वाली बात यह है कि अपडेट मई 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है।  Samsung Galaxy M10 को मिले अपडेट का फाइल साइज़ 926 एमबी तो वहीं Samsung Galaxy M20 को मिले अपडेट का फाइल साइज़ 1883 एमबी है।

SamMobile ने सबसे पहले अपडेट को स्पॉट किया था। हमने भी इस बात की पुष्टि की है कि Galaxy M10 और Galaxy M20 स्मार्टफोन को अपडेट मिलने लगा है। सबसे बड़ा बदलाव तो यह है कि एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस वर्जन 9.5 के बाद अब यूज़र को एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई वर्जन 1.1 मिलेगा।

वन यूआई ने इंटरैक्टिव एलीमेंट को स्क्रीन के निचले हिस्से में मूव कर दिया है। साथ ही बेहतर व्यूइंग एक्सीपीरियंस के लिए नाइट मोड फीचर को भी जोड़ा गया है। नए नोटिफिकेशन कंट्रोल फीचर को भी नए अपडेट के साथ फोन में जोड़ा गया है जैसे कि अब सीधे नोटिफिकेशन पैनल से मैसेज़ का रिप्लाई किया जा सकेगा।

अपडेट ने LinkedIn और मोबाइल ऑफिस जैसे पहले से प्री-इंस्टॉल ऐप्स को भी हटा दिया है और HEIF (हाई-एफिशिएंसी इमेज फाइल) इमेज फॉर्मेट के लिए सपोर्ट को भी जोड़ा गया है। फ्लोटिंग कीबोर्ड के साथ-साथ सैमसंग कीबोर्ड के लिए अडैप्टिव थीम और नए इमोजी भी आए हैं। Galaxy M20 के कैमरा ऐप में कलर सेटिंग को खुद-ब-खुद एडजस्ट करने के लिए नए सीन ऑप्टिमाइज़र दिया गया है। गैलेरी ऐप में भी पहले की तुलना में ज्यादा एडिटिंग टूल को जोड़ा गया है।
Advertisement

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इस नए सीन ऑप्टिमाइज़र फीचर को सैमसंग Galaxy M10 यूज़र के लिए जारी नहीं किया गया है। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो Settings > Software Update में जाकर अपडेट का जांच करें। जैसा कि हमने आपको बताया फाइल साइज़ के बारे में, अपडेट का फाइल साइज़ बड़ा है तो हम सलाह देंगे कि फोन को वाई-फाई से कनेक्ट करने के बाद ही अपडेट को डाउनलोड करें। याद करा दें कि Samsung Galaxy M30 को भी इस सप्ताह एंड्रॉयड पाई अपडेट मिला था।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design with a small notch
  • Ultra-wide angle photography is fun
  • Very good battery life
  • Dual-VoLTE standby
  • Bad
  • Dated processor
  • Pre-installed bloatware
  • No fingerprint sensor
  • Slow charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, crisp display
  • Good battery life
  • Up-to-date specifications
  • Bad
  • Advertising on lock screen and spammy notifications
  • Disappointing cameras
  • Gets slightly warm under stress
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7904

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy M10, Samsung Galaxy M20, Android Pie
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  5. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  7. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  8. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  9. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  3. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  9. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  10. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.