Samsung Galaxy M2 बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन लीक

Galaxy M2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा और इसमें 1080x2340 पिक्सल वाली स्क्रीन होगी। इस फोन को कंपनी के एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर, माली जी71 एमपी2 जीपीयू और 3 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है।

Samsung Galaxy M2 बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • Galaxy M2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा
  • 1080x2340 पिक्सल वाली स्क्रीन होगी सैमसंग गैलेक्सी एम2 में
  • एम सीरीज़ के हैंडसेट आक्रामक कीमत में ठीक-ठाक स्पेसिफिकेशन के साथ आएंगे
विज्ञापन
इस साल खबर आई थी कि Samsung अपनी गैलेक्सी जे सीरीज़ को बंद कर देगी। गैलेक्सी जे सीरीज़ के प्राइस रेंज वाले हैंडसेट अब सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ का हिस्सा हो जाएंगे। यह भी जानकारी सामने आई थी कि कंपनी Galaxy M लाइनअप को लाने की तैयारी कर रही है जो गैलेक्सी ऑन सीरीज़ का जगह लेगी। अब Samsung Galaxy M2 को बेंचमार्क साइट AnTuTu और GeekBench पर लिस्ट किया गया है। यह एक तरह से सैमसंग गैलेक्सी एम2 के जल्द ही लॉन्च किए जाने की ओर इशारा है। लिस्टिंग से स्पेसिफिकेशन का खुलासा है। पता चला है कि नई एम सीरीज़ के हैंडसेट आक्रामक कीमत में ठीक-ठाक स्पेसिफिकेशन के साथ आएंगे।

AnTuTu और Geekbench की लिस्टिंग में SM-M205F मॉडल नंबर का ज़िक्र है। AnTuTu लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि Galaxy M2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा और इसमें 1080x2340 पिक्सल वाली स्क्रीन होगी। इस फोन को कंपनी के एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर, माली जी71 एमपी2 जीपीयू और 3 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी बताई गई है। AnTuTu के बेंचमार्क टेस्ट में इस फोन 107,452 स्कोर मिला है। Geekbench लिस्टिंग में भी SM-M205F मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन को एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। गीकबेंच पर स्मार्टफोन को सिंगल कोर टेस्ट में 1,319 और मल्टी कोर टेस्ट 4,074 प्वाइंट मिले।

याद रहे कि एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर 2018 में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ का हिस्सा रहा है। इनमें से एक Samsung Galaxy A7 (2018) भी है। 1080x2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन एक तरह से 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो की ओर इशारा है। उम्मीद है कि Samsung Galaxy M2 या Samsung Galaxy M20 डिस्प्ले नॉच के साथ आएगा।

कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Galaxy 'M' सीरीज़ के दो मॉडल लॉन्च होंगे- SM-M205F और SM-M305F। पहले इन मॉडल का नाम Samsung Galaxy M20 और Samsung Galaxy M30 होने की उम्मीद थी। लेकिन अब दावा किया गया है कि ये Samsung Galaxy M2 और Samsung Galaxy M3 के नाम से जाने जाएंगे। एक रिपोर्ट में तो गैलेक्सी एम सीरीज़ में दो की जगह तीन मॉडल लॉन्च किए जाने की खबर है। ये होंगे- Galaxy M50, Galaxy M30 और Galaxy M20 (या गैलेक्सी ए5, गैलेक्सी एम3 और गैलेक्सी एम2)। सैमसंग गैलेक्सी एम50 में एमोलेड डिस्प्ले पैनल दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, गैलेक्सी एम20 और गैलेक्सी एम30 एलसीडी पैनल के साथ आएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy M2, Samsung
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »