Samsung Galaxy M16 5G, Galaxy F16 5G के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा

Samsung बाजार में कथित तौर पर Galaxy M16 5G और Galaxy F16 5G पर काम कर रहा है।

Samsung Galaxy M16 5G, Galaxy F16 5G के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy M16 5G में 6.5 इंच की AMOLED डिस्‍प्‍ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung बाजार में Galaxy M16 5G और Galaxy F16 5G पर काम कर रहा है।
  • Samsung Galaxy M16 5G में एक पिल शेप का रियर कैमरा मॉड्यूल होगा।
  • Samsung Galaxy F16 5G में एक मैटल रियर कैमरा आईलैंड है।
विज्ञापन
Samsung बाजार में कथित तौर पर Galaxy M16 5G और Galaxy F16 5G पर काम कर रहा है। Samsung Galaxy M16 5G और Galaxy F16 5G को वाई-फाई एलायंस, BIS और गीकबेंच समेत कई ऑनलाइन लिस्टिंग में देखा गया है। हाल ही में दोनों डिवाइस के रेंडर सामने आए हैं, जिससे डिजाइन और फीचर्स का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Samsung Galaxy M16 5G और Galaxy F16 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy M16 5G Specifications


एंड्रॉइड हेडलाइंस द्वारा शेयर किए गए रेंडर के अनुसार, Galaxy M16 5G में एक पिल शेप का रियर कैमरा मॉड्यूल होगा जिसमें तीन वर्टिकली एलाइंड सेंसर होंगे। मॉड्यूल के बाहर एक एलईडी फ्लैश लगा है। डिवाइस में शार्प फ्लैट कॉर्नर शामिल हैं, दाईं ओर पावर बटन, वॉल्यूम कंट्रोल और फिंगरप्रिंट सेंसर और बाईं ओर एक सिम स्लॉट है। फ्रंट में सेल्फी कैमरे के लिए इनफिनिटी यू नॉच है। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि Galaxy M16 5G में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 6300 प्रोसेसर, Mali-G57 MC2 GPU और 8GB RAM वेरिएंट पर बेस्ड होगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर काम करेगा। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, ड्यूल बैंड 2.4GHz और 5GHz, वाई-फाई डायरेक्ट और WPA2/WPA3 सिक्योरिटी का सपोर्ट करेगा।


Samsung Galaxy F16 5G Specifications


Samsung Galaxy F16 5G के रेंडर्स को स्मार्टप्रिक्स द्वारा पब्लिश किया गया था, जिसमें डिजाइन M16 5G जैसा दिखता है। इसमें एक मैटल रियर कैमरा आईलैंड है जिसमें वर्टिकल लेआउट में तीन सेंसर हैं। यह डिवाइस सॉलिड और ग्रेडिएंट कलरवे समेत कई फिनिश में उपलब्ध होगा। अफवाहों के अनुसार F16 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलेगा। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की FHD+ इनफिनिटी U सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशिटी 6300+ चिपसेट से लैस हो सकता है। इसमें 5000mAh की बैटरी होगी जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। उम्मीद है कि Samsung भारत में F16 5G को Flipkart के जरिए और M16 5G को Amazon के जरिए लॉन्च करेगा। आने वाले हफ्तों में दोनों स्मार्टफोन आने की उम्मीद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Google का 48MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  2. 50 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo S50t Vitality Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Flipkart Freedom Sale: 50 मेगापिक्सल कैमरा वाले Moto G37 Power की गिरी कीमत
  4. Honor Power 3 में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  5. 140km रेंज वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक Kona EL Kahuna हुई लॉन्च, कीमत 3.33 लाख रुपये!
  6. Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Motorola Razr Fold: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Realme 16x 5G की आज से सेल शुरू, 7000mAh बैटरी वाले फोन पर पाएं लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट
  8. PM E-DRIVE Scheme: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर सरकार देगी कितना पैसा? यहां जानें पूरी स्कीम
  9. Garmin की पहली स्मार्ट रिंग लॉन्च करने की तैयारी! Samsung, Oura को देगी टक्कर
  10. 2,371 रुपये की EMI पर iPhone! 12 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, iNvent ने लगाई Freedom सेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »