5000mAh बैटरी, 6GB रैम, 128GB स्टोरेज के साथ Samsung Galaxy M13 5G जल्द होगा लॉन्च!

Samsung Galaxy M13 भारतीय बाजार में बीते साल आए Samsung Galaxy M12 4G के अपग्रेडेड फीचर्स के साथ आने की भी उम्मीद है।

विज्ञापन
ध्रुव राघव, अपडेटेड: 16 मई 2022 10:52 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M13 5G को FCC सर्टिफिकेशन लिस्टिंग डाटाबेस पर देखा है।
  • Samsung Galaxy M13 5G में 6.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलेगी।
  • Samsung Galaxy M13 5G में 5000mAh की बैटरी मिलेगी।

Samsung Galaxy M13 5G में 6.5 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी।

Photo Credit: Samsung

Samsung का Samsung Galaxy M13 5G कथित तौर पर Federal Communications Commission's (FCC) सर्टिफिकेशन डाटाबेस पर नजर आया है। सैमसंग का यह किफायती स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। FCC डाटाबेस ने Samsung की M-सीरीज के नए एडिशन का मॉडल नंबर, SM-M135M दिखाया। डाटाबेस से यह भी साफ होता है कि टेस्ट किया गया चार्जिंग एडेप्टर 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने की संभावना है। अप्रैल में साउथ कोरियन कंपनी ने भारत में M-सीरीज में दो नए स्मार्टफोन Galaxy M33 5G और Galaxy M53 5G लॉन्च किए। हालांकि Samsung ने ऑफिशियल अभी तक M-सीरीज के तहत किसी नए किफायती स्मार्टफोन के लॉन्च की घोषणा नहीं की है।

एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, MySmartPrice ने Samsung Galaxy M13 5G को FCC सर्टिफिकेशन लिस्टिंग डाटाबेस पर देखा है। लिस्टिंग से साफ होता है कि स्मार्टफोन 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि नए किफायती स्मार्टफोन का मॉडल नंबर SM-M135M था। यह स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। वेबसाइट पर स्मार्टफोन की बैटरी डिटेल्स भी लिस्ट हुई थी। जैसा कि देखा गया है, Samsung EP-TA200 मॉडल नंबर एडेप्टर के साथ नए स्मार्टफोन की टेस्टिंग कर रहा है, जो कथित तौर पर 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
 

Samsung Galaxy M13 5G के बारे में


मार्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy M13 5G भारतीय बाजार में Galaxy M33 5G की रिलीज के तुरंत बाद आने की उम्मीद है। बताया जाता है कि यह किफायती स्मार्टफोन एंड्रॉइड 11 पर बेस्ड One UI पर काम करेगा। डिस्प्ले की बात की जाए तो स्मार्टफोन में कथित तौर पर 6.5 इंच की फुल एचडी+ टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलेगी। बैटरी बैकअप की बात करें तो Samsung Galaxy M13 5G में 5000mAh की बैटरी मिलेगी। स्टोरेज के लिए 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। यह फोन क्वाड-कैमरा कॉन्फिगरेशन के साथ आ सकता है।

ऐसी भी हो सकता है कि स्मार्टफोन बॉक्स में एडेप्टर के बिना आ सकता है, क्योंकि अधिकतर स्मार्टफोन निर्माता धीरे-धीरे यही नियम लागू कर रहे हैं। Samsung Galaxy M13 भारतीय बाजार में बीते साल आए Samsung Galaxy M12 4G के अपग्रेडेड फीचर्स के साथ आने की भी उम्मीद है। Samsung ने अप्रैल में M सीरीज में दो मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M33 5G और Galaxy M53 5G लॉन्च किए थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.