3300 रुपये सस्ती कीमत में मिल रहा Samsung Galaxy M13 5G, ऑफर है तगड़ा

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Samsung Galaxy M13 5G में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन और रिफ्रेश रेट 90Hz है।

3300 रुपये सस्ती कीमत में मिल रहा Samsung Galaxy M13 5G, ऑफर है तगड़ा

Photo Credit: Samsung

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M13 5G में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy M13 5G में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Samsung Galaxy M13 5G खरीदने के लिए फ्लिपकार्ट पर ध्यान दे सकते हैं।
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट पर ईयर एंड सेल खत्म हो गई है, लेकिन अभी भी डील्स और डिस्काउंट मिल रहे हैं। अगर आप सैमसंग का सबसे सस्ता स्मार्टफोन Samsung Galaxy M13 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर ध्यान दे सकते हैं। जी हां Samsung Galaxy M13 5G पर इस बैंक ऑफर और कीमत में कटौती का तगड़ा लाभ मिल रहा है। आइए सैमसंग गैलेक्सी एम 13 5जी पर मिलने वाली इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Samsung Galaxy M13 5G कीमत में कटौती और ऑफर


Samsung Galaxy M13 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,109 रुपये है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो Bank of Baroda क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 10% यानी कि 2,000 रुपये तक छूट मिल सकती है। इसके अलावा फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 10 प्रतिशत यानी कि 3,000 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। Flipkart Axis Bank कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक प्राप्त किया जा सकता है। इस फोन को 874 रुपये प्रति माह की ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। यह फोन 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 15,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। अब यह फोन 3,300 रुपये सस्ता होकर 12,699 रुपये में मिल रहा है।
 

Samsung Galaxy M13 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Samsung Galaxy M13 5G में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन और रिफ्रेश रेट 90Hz है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे 1TB तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्राइड 12.0 पर बेस्ड One UI 4 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई, 5G और यूएसबी टाइप-C पोर्ट दिया गया है। बैटरी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 15W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »