Samsung Galaxy M11 और Samsung Galaxy M10 एक-दूसरे से कितने अलग?

हमने कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर Samsung Galaxy M11 की तुलना Samsung Galaxy M10 से की है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 31 मार्च 2020 19:06 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M11 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • Samsung Galaxy M10 में दो रियर कैमरे हैं
  • Samsung Galaxy M11 लॉन्च हुआ है एंड्रॉयड 10 के साथ

Samsung Galaxy M11 vs Samsung Galaxy M10

Samsung Galaxy M11 को इस हफ्ते ही लॉन्च किया गया था। यह सैमसंग की गैलेक्सी एम सीरीज़ का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है। इस हैंडसेट में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एम11 को मार्केट में बीते साल लॉन्च किए गए Samsung Galaxy M10 के अपग्रेड के तौर पर लाया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एम10 भी एक बजट स्मार्टफोन है। इसे भी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था। लेकिन इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मौज़ूद है। दोनों फोन में कई अंतर हैं।

इन अंतर को जानने के लिए हमने कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर Samsung Galaxy M11 की तुलना Samsung Galaxy M10 से की है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M11 vs Samsung Galaxy M10: Price, availability

सैमसंग गैलेक्सी एम11 को Samsung UAE की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लेकिन कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है। हम इसकी कीमत Samsung Galaxy M10s के आसपास होने की उम्मीद कर सकते हैं। इस फोन का दाम 8,999 रुपये है। वेबसाइट लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एम11 का मॉडल नंबर SM-M115F है। यह ब्लैक, मेटालिक ब्लू और वॉयलेट कलर में आएगा।

सैमसंग गैलेक्सी एम10 के 2 जीबी + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,990 रुपये और 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। कीमत में कटौती के बाद Galaxy M10 के 2 जीबी + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 6,990 रुपये व 3 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,990 रुपये हो गई थी।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M11 vs Samsung Galaxy M10: Specifications

सैमसंग गैलेक्सी एम11 एक डुअल-सिम हैंडसेट है। प्रोडक्ट लिस्टिंग में एंड्रॉयड 10 या एंड्रॉयड पाई का ज़िक्र नहीं है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम होंगे। यह जानकारी गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग से मिली थी। इसमें 6.4 इंच का एचडी+ (720 x 1560 पिक्सल) डिस्प्ले है, होल-पंच के साथ। डिस्प्ले में छेद बायीं तरफ टॉप पर किनारे में है।

Samsung Galaxy M11 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। यह वाइड-एंगल कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल की जिम्मेदारी 8 मेगापिक्सल के सेंसर पर है।
Advertisement

गैलेक्सी एम11 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स 4जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास, बाइदू और गैलिलियो शामिल हैं। Samsung ने अपने इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है। यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। सिक्योरिटी के लिए पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 161.4x76.3x9.0 मिलीमीटर है और वज़न 197 ग्राम।

डुअल-सिम Samsung Galaxy M10 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस 9.5 के साथ लॉन्च हुआ था। हालांकि, बाद में इसे एंड्रॉयड पाई का अपडेट मिल गया। सैमसंग गैलेक्सी एम10 में 6.22 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी71 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस फोन के दो वेरिएंट हैं- 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।
Advertisement

Samsung Galaxy M10 में दो रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल (एफ/ 1.9 अपर्चर) का है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। सेल्फी के लिए फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। सेल्फी सेंसर फेस अनलॉक के काम भी आएगा। हैंडसेट में 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो भी है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एम10 डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5, जीपीएस कनेक्टिविटी फीचर से लैस है। फोन में जान फूंकने के लिए 3430 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
सैमसंग गैलेक्सी एम11 बनाम सैमसंग गैलेक्सी एम10

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
-
डिज़ाइन रेटिंग
-
डिस्प्ले रेटिंग
-
सॉफ्टवेयर रेटिंग
-
परफॉर्मेंस रेटिंग
-
बैटरी लाइफ रेटिंग
-
कैमरा रेटिंग
-
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
-

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.40 इंच6.22 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल 5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
3 जीबी3 जीबी
स्टोरेज
32 जीबी32 जीबी
बैटरी क्षमता
5000 एमएएच3400 एमएएच
ओएस
Androidएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन
720x1560 पिक्सल720x1520 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.406.22
रिज़ॉल्यूशन
720x1560 पिक्सल720x1520 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
-19:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870
रैम
3 जीबी3 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
32 जीबी32 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
512-
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहां

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/1.8) + 5-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)13-मेगापिक्सल (f/1.9) + 5-मेगापिक्सल (f/2.2)
रियर ऑटोफोकस
हांहां
रियर फ्लैश
एलईडीहां
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल (f/2.0)5-मेगापिक्सल (f/2.0)
पॉप-अप कैमरा
नहीं-
फ्रंट ऑटोफोकस
नहीं-
फ्रंट फ्लैश
नहीं-

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
-Samsung Experience 9.5 UX

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन
ब्लूटूथ
हांहां
एनएफसी
नहीं-
इंफ्रारेड डायरेक्ट
नहीं-
यूएसबी टाइप सी
हांनहीं
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां
माइक्रो यूएसबी
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
नहींहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांनहीं
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांनहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हां-
जायरोस्कोप
हां-
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design with a small notch
  • Ultra-wide angle photography is fun
  • Very good battery life
  • Dual-VoLTE standby
  • Bad
  • Dated processor
  • Pre-installed bloatware
  • No fingerprint sensor
  • Slow charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  5. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.