Samsung Galaxy M10 और Galaxy M20 से आज उठ सकता है पर्दा

Samsung आज भारत में Galaxy M10 और Galaxy M20 को लॉन्च कर सकती है। भारत में इसकी संभावित कीमत के बारे में जानें।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 जनवरी 2019 10:40 IST
ख़ास बातें
  • 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है Samsung Galaxy M20 में
  • Samsung Galaxy M सीरीज के फोन मिलेंगे Amazon.in पर
  • सैमसंग गैलेक्सी एम20 में 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी होगी

Samsung Galaxy M10 और Galaxy M20 से आज उठ सकता है पर्दा

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung आज भारत में अपनी नई Galaxy M सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन Galaxy M10 और Galaxy M20 को लॉन्च कर सकती है। सैमसंग की नई गैलेक्सी एम सीरीज़ के फोन 'पावरफुल' बैटरी, कैमरा और प्रोसेसर से लैस होंगे। आधिकारिक लॉन्च से पहले Galaxy M10 और Galaxy M20 को लेकर अब तक कई लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। आइए अब आपको Samsung गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 की भारत में संभावित कीमत की जानकारी देते हैं।  
 

Samsung Galaxy M10, Galaxy M20 लॉन्च, रिलीज़ डेट

भारतीय समयानुसार Samsung गैलेक्सी एम-सीरीज़ से पर्दा शाम 6 बजे उठेगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon इंडिया और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर नोटिफाई मी विकल्प नजर आ रहा है। Samsung ब्रांड के दोनों ही फोन 5 फरवरी से अमेज़न और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M10, Galaxy M20 की भारत में कीमत (उम्मीद)

इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाला से IANS ने जानकारी दी है कि सैमसंग गैलेक्सी एम10 की कीमत 7,990 रुपये से शुरू होगी, इस दाम में 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 3 जीबी/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 8,990 रुपये होगा। Samsung Galaxy M20 के 3 जीबी/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये और 4 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 12,990 रुपये हो सकता है।
 

Samsung Galaxy M10, Galaxy M20 के स्पेसिफिकेशन (उम्मीद)

सैमसंग Galaxy M10 में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 14एनएम का ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 चिपसेट के साथ 2 जीबी/3 जीबी रैम के दो विकल्प हो सकते हैं। कंपनी फोन के पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप देने की तैयारी में है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का हो सकता है। Samsung Galaxy M10 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ उतारा जा सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,400 एमएएच की बैटरी होगी। फोन की मोटाई 7.7 मिलीमीटर और इसका वजन 160 ग्राम होगा।

सैमसंग Galaxy M20 में 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी होगी, वो भी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ। फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प होंगे- 32 जीबी/ 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा और साथ में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। दावा किया गया है कि 5 मेगापिक्सल का कैमरा वाइड-एंगल शॉट कैपचर करेगा। फोन में एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर और 3 जीबी/4 जीबी रैम दो विकल्प दिए जा सकते हैं। इसके अलावा अतिरिक्त गैलेक्सी एम20 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design with a small notch
  • Ultra-wide angle photography is fun
  • Very good battery life
  • Dual-VoLTE standby
  • Bad
  • Dated processor
  • Pre-installed bloatware
  • No fingerprint sensor
  • Slow charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, crisp display
  • Good battery life
  • Up-to-date specifications
  • Bad
  • Advertising on lock screen and spammy notifications
  • Disappointing cameras
  • Gets slightly warm under stress
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7904

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  3. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  7. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  8. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  9. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.