Samsung Galaxy M01s कई सर्टिफिकेश साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन लीक

जानकारी मिली है कि Samsung Galaxy M01s फोन मीडियाटेक हीलियो पी22(MT6762V) प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 3 जीबी रैम दिया जाएगा। यह भी इशारा मिला है कि फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करेगा।

Samsung Galaxy M01s कई सर्टिफिकेश साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung Galaxy M01s के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M01s का मॉडल नंबर M-M017F है
  • सैमसंग का यह फोन 3 जीबी रैम के साथ आ सकता है
  • Samsung Galaxy M01 अगले महीने किया जा सकता है लॉन्च
विज्ञापन
Samsung Galaxy M01 स्मार्टफोन भारत में जून के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले अब इसके एक नए वेरिएंट के बारे में पता चला है, वो है Galaxy M01s। इसके बारे में इंटरनेट पर जानकारी लीक हुई है। Samsung Galaxy M01s स्मार्टफोन वाई-फाई अलायंस वेबसाइट के साथ-साथ गीकबेंच पर भी लिस्ट हुआ है, जो इशारा है कि कंपनी ने गैलेक्सी एम01 के अलावा एक नए वेरिएंट पर काम शुरू कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी एम01एस स्मार्टफोन दोनों वेबसाइट पर मॉडल नंबर M-M017F के साथ लिस्ट है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह एंट्री-लेवल सैमसंग फोन आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉयड 9 पर काम कर सकता है।

सबसे पहले Wi-Fi Alliance लिस्टिंग की बात करते हैं, Samsung Galaxy M01s इस साइट पर मॉडल नंबर SM-M017F/DS के साथ लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के अनुसार, इस फोन में डुअल-सिम स्लॉट होगा और यह सिंगल बैंड 2.4 GHz WI-Fi 802.11 b/g/n नेटवर्क पर फीचर होगा। इसमें वाई-फाई डायरेक्टर सपोर्ट मिलेगा। वाई-फाई लिस्टिंग बताती है कि सैमसंग गैलेक्सी एम01एस फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करेगा।

दूसरी तरफ Geekbench लिस्टिंग की बात करें, तो इसका भी मॉडल नंबर SM-M017F है। हालांकि, इस लिस्टिंग में जानकारी मिली है कि सैमसंग गैलेक्सी एम01एस फोन मीडियाटेक हीलियो पी22(MT6762V) प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 3 जीबी रैम दिया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि इस लिस्टिंग से यह भी इशारा मिला है कि फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करेगा। गीकबेंच पर गैलेक्सी एम01एस का 747 सिंगल-कोर स्कोर है और 3,526 मल्टी-कोर स्कोर है।

यह काफी अटपटा है कि गैलेक्सी एम01एस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करेगा, क्योंकि एंड्रॉयड 10 को आए हुए कई महीने बीत चुके हैं और पुराने से पुराने फोन में इस लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट को रोलाउट किया जा रहा है। हालांकि, यह सैमसंग का केवल टेस्टिंग यूनिट हो सकता है, और कंपनी लॉन्च से पहले इसे अपग्रेड करके लेटेस्ट एंड्रॉयड के साथ पेश करे। यह सब हमारी ओर से केवल एक अनुमान है, क्योंकि कंपनी ने अब तक इस सैमसंग फोन के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Samsung Galaxy M01 स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है, कथित रूप से इसकी कीमत भारत में 10,000 रुपये बताई जा रही है। जो कि Realme C3 और Redmi 8A स्मार्टफोन को टक्कर देगा। इस स्मार्टफोन को लेकर जानकारी मिली है कि यह 5.7 इंच एचडी+ (720x1,560 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर से लैस होगा। इसका प्राइमरी रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा और बैटरी 4,000 एमएएच की, जिसमें 5 वाट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.71 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »