Samsung Galaxy M01s को लेकर मिली ये अहम जानकारियां

Samsung ने Galaxy M01 को Android 10 पर आधारित OneUI 2.0 के साथ लॉन्च किया है और हमें लगता है कि यह संभव नहीं है कि Galaxy M01s इससे नीचे के वर्ज़न पर काम करेगा।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 26 जून 2020 12:21 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M01s में होगी 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज
  • Android 10 के साथ हो सकता है लॉन्च
  • मौजूदा Galaxy M01 का अपग्रेड हो सकता है गैलेक्सी एम01एस स्मार्टफोन

Samsung Galaxy M01 को भारत में 8,999 रुपये कीमत में लॉन्च किया गया है

Samsung ने हाल ही में भारत में Galaxy M01 को 8,999 रुपये में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन गैलेक्सी एम सीरीज के बजट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया गया था। हालांकि गैलेक्सी एम01 को लॉन्च हुए एक महीना भी नहीं हुआ है, यह थोड़ा आश्चर्य की बात है कि सैमसंग पहले से ही Galaxy M01s पर काम कर रही है। यह आगामी स्मार्टफोन अतीत में कई बार लीक हो चुका है और अब इस डिवाइस के बारे में कुछ और जानकारी सामने आई हैं।

Sammobile की एक रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy M01s में 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी। यह स्टोरेज गैलेक्सी एम01 के समान है, जो हाल ही में बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ था। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सैमसंग वर्तमान में गैलेक्सी एम01एस को दो रंग वेरिएंट - ब्लू और ग्रे में लॉन्च करने की योजना बना रही है। सैमसंग ने Galaxy M01 को ब्लू और रेड रंग विकल्पों में लॉन्च किया था।

इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कथित गैलेक्सी एम01एस को एंड्रॉयड 9 पाई के साथ विकसित किया जा रहा था, लेकिन यह एंड्रॉयड 10 के साथ लॉन्च हो सकता है। यह जानकारी कथित Galaxy M01s की पिछली BIS लिस्टिंग से मेल खाती है, जिसमें स्मार्टफोन Android 9 Pie के साथ लिस्ट किया गया था।

सैमसंग ने गैलेक्सी एम01 को Android 10 पर आधारित OneUI 2.0 के साथ लॉन्च किया है और हमें लगता है कि यह संभव नहीं है कि गैलेक्सी एम01एस इससे नीचे के वर्ज़न पर काम करेगा। सैमसंग की नामकरण की रणनीति को देखते हुए, हम उम्मीद करते हैं कि Galaxy M01s मौजूदा Galaxy M01 से बेहतर होगा। यह एक बेहतर प्रोसेसर, एक बड़ी बैटरी या बेहतर कैमरा के साथ आ सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  2. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  3. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  4. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  5. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  7. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  8. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  10. रोबोट बना रफ्तार का शिकार! तेज दौड़ते-दौड़ते दीवार से टकराया, यहां देखें वायरल वीडियो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.