Samsung Galaxy M01s भारत में जल्द 3 जीबी रैम के साथ होगा लॉन्च

हाल ही में एक लीक ने सुझाव दिया था कि Samsung Galaxy M01s पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy A10s का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है।

Samsung Galaxy M01s भारत में जल्द 3 जीबी रैम के साथ होगा लॉन्च

Samsung Galaxy M01s मौजूदा Galaxy A01s का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M01s को Galaxy A01s का रीब्रांडेड वर्ज़न भी माना जा रहा है
  • 3 जीबी रैम के साथ एक 2 जीबी रैम वेरिएंट भी हो सकता है लॉन्च
  • हाल ही में कई लीक्स के जरिए सामने आ चुका है आगामी बजट गैलेक्सी स्मार्टफोन
विज्ञापन
Samsung Galaxy M01s का लॉन्च अब काफी करीब हो सकता है। फोन के सपोर्ट पेज को सैमसंग की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है और लिस्टिंग मॉडल नंबर SM-M017F/DS के साथ आती है। इसमें "गैलेक्सी एम01 (3 जीबी रैम)" नाम भी लिखा है, जिससे अंदाज़ा लगता है कि इसका 3 जीबी रैम के साथ-साथ एक अलग रैम वेरिएंट भी होगा। सपोर्ट पेज न केवल Galaxy M01s के अस्तित्व की पुष्टि करता है, बल्कि इसे मॉडल नंबर SM-M017F/DS के साथ भी जोड़ता है, जो पहले कई सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर देखा गया है।

Galaxy M01s के लिए Samsung इंडिया सपोर्ट पेज में मॉडल नंबर SM-M017F/DS का उल्लेख है, जहां 'DS' का मतलब डुअल सिम से है। फोन में 3 जीबी रैम वेरिएंट होगा और साथ ही अफवाहों में रहा 2 जीबी रैम वेरिएंट भी होगा, जिसे कथित तौर पर Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग में देखा गया था। सैमसंग गैलेक्सी एम01एस का सपोर्ट पेज किसी अन्य जानकारी को उजागर नहीं करता है और सैमसंग ने आगामी फोन की कीमत और उपलब्धता को लेकर भी अभी चुप्पी साधी हुई है, लेकिन पेज के अस्तित्व से पता चलता है कि कंपनी भारत में फोन लॉन्च करने के लिए लगभग तैयार है।

हाल ही में एक लीक ने सुझाव दिया था कि Samsung Galaxy M01s पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy A10s का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। कथित तौर पर फोन को Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग में "Samsung Galaxy M01sGalaxyA10s" और कुछ स्पेसिफिकेशन के साथ देखा गया था। जिससे पता चला था कि फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT6762 (Helio P22) प्रोसेसर, PowerVR GE8320 जीपीयू, 720x1,520 पिक्सल डिस्प्ले के साथ 280 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी और 2  जीबी रैम शामिल होंगे। इसमें एंड्रॉयड 10 और एंड्रॉयड 9 दोनों ही लिस्ट थे, लेकिन Wi-Fi Alliance लिस्टिंग में यह कथित गैलेक्सी एम01एस फोन एंड्रॉयड 9 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ लिस्ट था।

यदि कथित Samsung Galaxy M01s स्मार्टफोन असल में Galaxy A10s का रीब्रांडेड वर्ज़न साबित होता है, तो इस फोन में हम उम्मीद कर सकते हैं कि 6.20 इंच का डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे और 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरे के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का नॉच सेंसर आदि आ सकता है। इस फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »