Samsung Galaxy M01 और Galaxy M01s के साथ Galaxy Buds+ की कीमतों में कटौती, जानें नए दाम

Samsung Galaxy M01 स्मार्टफोन की कीमत 7,999 रुपये से घटाकर 7,499 रुपये कर दिया गया है। वहीं, Samsung Galaxy M01s स्मार्टफोन की नई कीमत अब 8,999 रुपये हो गई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2020 17:40 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M01 और Galaxy M01s में हुई है 500 रुपये की कटौती
  • नई कीमत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम पर है उपलब्ध
  • गैलेक्सी के ऑडियो प्रोडक्ट हुए 3,000 रुपये सस्ते
Samsung Galaxy M01 और Galaxy M01s स्मार्टफोन की कीमत भारत में 500 रुपये सस्ती हो गई है। इस कटौती के साथ ही Galaxy A31 की कीमत में भी बदलाव किया गया है। गैलेक्सी एम01 और गैलेक्सी एम01 दोनों ही नई कीमतों के साथ ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही माध्यम के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध हैं। गैलेक्सी एम सीरीज़ फोन के अलावा Samsung ने कुछ ऑडियो प्रोडक्ट्स की कीमतों में संशोधन किया है, जिसमें Galaxy Buds+ और Galaxy Buds Live earbuds शामिल हैं। माना जा रहा है कि कंपनी का यह कदम नए गैलेक्सी बड्स मॉडल के लिए मंच निर्धारित करना है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि इन्हें Galaxy Buds Pro नाम दिया जाएगा।
 

Samsung Galaxy M01, Galaxy M01s price in India

Samsung India ऑनलाइन स्टोर लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy M01 स्मार्टफोन की कीमत 7,999 रुपये से घटाकर 7,499 रुपये कर दिया गया है। वहीं, Samsung Galaxy M01s स्मार्टफोन की नई कीमत अब 8,999 रुपये हो गई है। पिछले ही दिनों इस स्मार्टफोन को आप 9,499 रुपये में खरीद  सकते थे। संशोधित कीमतों को आप Amazon पर भी देख सकते हैं। मुंबई आधारित रिटेलर महेश टेलीकॉम ने ट्विटर पर सुझाव दिया है कि गैलेक्सी एम01 और गैलेक्सी एम01एस की नई कीमतें ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध है।

मंगलवार को Samsung ने Galaxy A31 की कीमत में भी 2,000 रुपये की कटौती की है, जिसके बाद इस फोन को अब 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
 

Samsung Galaxy Buds+, Galaxy Buds Live price in India

गैलेक्सी स्मार्टफोन की संशोधित कीमतों के अलावा सैमसंग ने ऑडियो प्रोडक्ट्स जैसे Galaxy Buds+ और Galaxy Buds Live की कीमतों को भी अपडेट किया है। गैलेक्सी बड्स प्लस खरीद के लिए 8,990 रुपये में उपलब्ध है, जिसके साथ इसकी आधिकारिक 11,990 रुपये की कीमत में से 3,000 रुपये की कटौती की गई है। ठीक, इसी तरह गैलेक्सी बड्स लाइव की कीमत 14,990 रुपये से घटकर 11,990 रुपये हो गई है।
Advertisement

गैलेक्सी बड्स प्लस और गैलेक्सी बड्स लाइव की बदली हुई कीमत सैमसंग इंडिया की ऑनलाइन स्टोर्स पर देखी जा सकती है। महेश टेलीकॉम का कहना है कि यह नई कीमतें ऑफलाइन माध्यम पर भी उपलब्ध है।

सैमसंग को लेकर कहा जा रहा है कि वह गैलेक्सी बड्स प्लस लके अपग्रेड के तौर पर Galaxy Buds Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह नए ईयरबड्स अगले महीने Galaxy S21 के साथ आ सकते हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.71 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid battery life
  • Vivid display
  • One UI is good
  • Bad
  • Underwhelming system performance
  • Mediocre cameras
  • Fingerprint sensor isn’t quick
  • Slightly boring design
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी65

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.