Samsung Galaxy J7 Prime और Samsung Galaxy J5 Prime हुए सस्ते

सैमसंग ने मई में अपने लोकप्रिय हैंडसेट सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम और गैलेक्सी जे5 प्राइम के ज़्यादा स्टोरेज वाले वेरिएंट लॉन्च किए थे। दक्षिण कोरियाई दिग्गज़ ने सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम और सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम के 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट सैमसंग के दाम कर दिए हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 सितंबर 2017 13:59 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम की कीमत 2,000 रुपये कम हो गई है
  • गैलेक्सी जे7 प्राइम अब 14,990 रुपये में उपलब्ध है
  • दोनों फोन के 32 जीबी वेरिएंट की कीमतों में कटौती हुई है
सैमसंग ने मई में अपने लोकप्रिय हैंडसेट सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम और गैलेक्सी जे5 प्राइम के ज़्यादा स्टोरेज वाले वेरिएंट लॉन्च किए थे। दक्षिण कोरियाई दिग्गज़ ने Samsung Galaxy J7 Prime और Samsung Galaxy J5 Prime के 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट सैमसंग के दाम कर दिए हैं।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम 32 जीबी वेरिएंट को 16,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन पिछले महीने हुई 1,000 रुपये की कटौती के बाद फोन 15,990 रुपये में उपलब्ध था। अब कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर अब फोन 1,000 रुपये की कटौती के साथ 14,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम 32 जीबी वेरिएंट 2,000 रुपये की कटौती के साथ अब 12,990 रुपये (एमआरपी- 14,990 रुपये) में खरीदा जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 (2016) का अपग्रेडेड वर्ज़न है। इसमें होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है। डुअल-सिम वाला गैलेक्सी जे7 प्राइम में एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो मौजूद है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसके ऊपर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन मौजूद है। यह 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम से लैस है।

गैलेक्सी जे7 प्राइम में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करता है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) का ही अपग्रेडेड वेरिएंट है। दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी जे5 प्राइम स्मार्टफोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है। गैलेक्सी जे5 प्राइम में 5 इंच एचडी डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर है। इस फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फुल मेटल यूनिबॉडी वाले गैलेक्सी जे5 प्राइम में अपर्चर एफ/1.9 और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। डुअल-सिम वाले गैलेक्सी जे5 प्राइम की तो इसमें एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4जी एलटीई, वाई-फाई, जीपीएस/ ए- जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.1, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं। इसमें 2400 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well designed and well built
  • Superb screen
  • S Power Planning feature
  • Decent battery life
  • Bad
  • Low light camera performance could be better
  • Fingerprint scanner can be tricky at times
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.