Samsung Galaxy J7 Prime 2 हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

भारत में Samsung Galaxy J7 Prime 2 की कीमत में कटौती कर दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम2 का 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 11,990 रुपये की नई कीमत पर बेचा जा रहा है।

Samsung Galaxy J7 Prime 2 हुआ सस्ता, जानें नई कीमत
ख़ास बातें
  • Flipkart और Samsung.com पर ब्रिकी के लिए है उपलब्ध
  • सैमसंग एक्सीनॉस 7 सीरीज़ प्रोसेसर से लैस है गैलेक्सी जे7 प्राइम 2
  • Samsung Galaxy J7 Prime 2 में सेल्फी के लिए है 13 मेगापिक्सल का कैमरा
विज्ञापन
Samsung Galaxy J7 Prime 2 हैंडसेट खरीदने वाले ग्राहकों के पास शानदार मौका है। भारत में सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम 2 की कीमत में कटौती कर दी गई है। Galaxy J7 Prime 2 का 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 11,990 रुपये की नई कीमत पर बेचा जा रहा है। याद करा दें कि सैमसंग का मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy J7 Prime 2018 मार्च 2018 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के दौरान यह हैंडसेट 13,990 रुपये में बेचा जा रहा था। Samsung.com और Flipkart से गैलेक्सी जे7 प्राइम 2018 को नई कीमत पर खरीदा जा सकता है।  Amazon.in पर फिलहाल यह हैंडसेट बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। Samsung Galaxy J7 Prime 2 की कीमत में कटौती की जानकारी सबसे पहले महेश टेलीकॉम के ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई थी। सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम 2 की खासियत इसमें मौजूद 13 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा है। Samsung Galaxy J7 Prime 2 के बैक पैनल पर रियर कैमरा के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। सैमसंग का यह हैंडसेट ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
 

Samsung Galaxy J7 Prime 2 स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy J7 Prime 2 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है और यह एंड्रॉयड पर चलता है। स्मार्टफोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7 सीरीज़ प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। ऐसा लगता है कि यह एक्सीनॉस 7870 चिपसेट है, क्योंकि क्लॉक स्पीड वही है। अब बात कैमरा सेटअप की।
 
galaxy
Samsung Galaxy J7 Prime 2 में एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर भी 13 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन में 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से फुल-एचडी वीडियो प्ले करने की क्षमता है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

Samsung Galaxy J7 Prime 2 की बैटरी 3300 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 151.7x75x8 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.1, हेडफोन, 3जी और 4जी शामिल हैं। हैंडसेट में एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरएक्सीनॉस 7 सीरीज़
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy J7 Prime 2, Galaxy J7 Prime 2018
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »