सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017), गैलेक्सी जे7 (2017) की तस्वीरें और वीडियो लीक

हाल ही में एटीएंडटी पर लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) के अलावा, सैंमसंग द्वारा अपने जे सीरीज़ के दूसरे स्मार्टफोन का ऐलान किया जाना बाकी है।। लेकिन गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे7 (2017) से जुड़ी लीक की ख़बरें रुकी नहीं हैं। ताजा लीक से गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे7 (2017) स्मार्टफोन के डिज़ाइन के बारे में ज़्यादा जानकारी मिलती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 मई 2017 15:29 IST
हाल ही में एटीएंडटी पर लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) के अलावा, सैंमसंग द्वारा अपने जे सीरीज़ के दूसरे स्मार्टफोन का ऐलान किया जाना बाकी है।। लेकिन गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे7 (2017) से जुड़ी लीक की ख़बरें रुकी नहीं हैं। ताजा लीक से गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे7 (2017) स्मार्टफोन के डिज़ाइन के बारे में ज़्यादा जानकारी मिलती है। इसके अलावा, सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इन दोनों स्मार्टफोन को देखा गया। इस बीच, गैलेक्सी जे3 (2017) को टीना लिस्टिंग पर देखा, जिससे फोन के चीन में जल्द लॉन्च होने की संकेत मिलते हैं।

शुरुआत करते हैं गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे7 (2017) से। इन दोनों स्मार्टफोन को सैमसंग की आधिकारिक दक्षिण कोरियाई वेबसाइट पर देखा गया। इस लिस्टिंग में इन डिवाइन के बारे में अच्छी तरह जानकारी दी गई। इसके साथ ही इन फोन में किड्स मोड फ़ीचर का भी पता चला। हालांकि, इस लिस्टिंग को बाद में हटा दिया गया लेकिन इन फोन के जल्द होने के संकेत जरूर मिले।
Advertisement

इसके अलावा, रूस में इन दोनों स्मार्टफोन के पहले रिव्यू भी पब्लिश किए गए हैं। रिव्यू से इन स्मार्टफोन के डिज़ाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन तक के बारे में सब कुछ पता चलता है। वीडियो से खुलासा होता है कि दोनों स्मार्टफोन का डिज़ाइन लगभग एक जैसा है और सिर्फ इनके स्क्रीन साइज़ में ही मुख्य फर्क है।

दोनों स्मार्टफोन में फुल मेटल बॉडी होने की उम्मीद है। और ये फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड नूगा सॉफ्टवेयर पर चलेंगे। इन फोन के होम बटन में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेट होगा। ख़बरों के मुताबिक, इन दोनों स्मार्टफोन में  4जी वीओएलटीई सपोर्ट होगा। पिछली जेनरेशन वाले वेरिएंट में यह फ़ीचर सपोर्ट नहीं दिया गया था। दोनों स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। जबकि सेल्फी लेने के लिए भी इन फोन में फ्रंट फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल सेंसर होगा। 2016 में आए वेरिएंट में बिना किसी फ्लैश सपोर्ट के 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया था।
Advertisement

वहीं गैलेक्सी जे5 (2017) के लीक हुए दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो गैलेक्सी जे5 (2017) में एक 5.2 इंच एचडी डिस्प्ले, एक 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है। इस फोन में 3000 एमएएच बैटरी होगी जबकि पिछले वेरिएंट में 3100 एमएएच बैटरी दी गई थी। बाकी सभी स्पेसिफिकेशन पिछले वेरिएंट वाले ही हैं।
Advertisement



गैलेक्सी जे7 (2017) के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले, एक 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फोन में 3600 एमएच की बैटरी होगी जबकि पिछले वेरिएंट में 3300 एमएएच बैटरी थी। इन दोनों डिवाइस के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। और गैलेक्सी जे5 (2017) की कीमत 279 यूरो (करीबप 19,800 रुपये) जबकि गैलेक्सी जे7 (2017) की कीमत 339 यूरो (करीब 24,000 रुपये) होगी।
Advertisement


गैलेक्सी जे3 (2017) को टीना पर भी देखा गया और इस लिस्टिंग से भी फोन के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन का पता चला है। एसएम-जे3300 मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन का अगला हिस्सा जे सीरीज़ के बाकी दोनों स्मार्टफोन की तरह ही हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, इस फोन में 5 इंच डिस्प्ले, एक 1.4 गीगाहर्ट्ज़ज क्वाड-कोर एक्सीनॉस 7570 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज और 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा हो सकता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Android, Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  8. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  9. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.