सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) स्मार्टफोन की तस्वीरें ऑनलाइन लीक

पिछले हफ्ते ही सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) स्मार्टफोन की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुईं थीं। गैलेक्सी जे7 (2017) स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन साइट और बेंचमार्किंग साइट पर भी लिस्ट किया जा चुका है। सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) के अपग्रेडेड वेरिएंट सैमसंग गेलेक्सी जे7 (2017) की ताजा तस्वीरें एक बार फिर इंटरनेट पर लीक हुईं हैं।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) स्मार्टफोन की तस्वीरें ऑनलाइन लीक
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुईं हैं
  • फोन में 13 मेगापिक्सल रियर व फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है
  • फोन में रियर पर एंटीना लाइन देखी जा सकती हैं
विज्ञापन
पिछले हफ्ते ही सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) स्मार्टफोन की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुईं थीं। गैलेक्सी जे7 (2017) स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन साइट और बेंचमार्किंग साइट पर भी लिस्ट किया जा चुका है। सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) के अपग्रेडेड वेरिएंट सैमसंग गेलेक्सी जे7 (2017) की ताजा तस्वीरें एक बार फिर इंटरनेट पर लीक हुईं हैं।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) की इन तस्वीरों को टिप्सटर रोलैंड क्वांड ने ट्विटर पर पोस्ट किया। लीक तस्वीर से पता चलता है कि फोन को ब्लू, पिंक, गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा फोन में रियर पर मौज़ूद एंटीना लाइन भी देखी जा सकती है। गैलेक्सी जे7 (2017) के रियर पर सैमसंग की ब्रांडिंग भी दिख रही है।

हाल ही में एक लीक में पता चला था कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) स्मार्टफोन में एक फुल मेटल बॉडी, लेटेस्ट एंड्रॉयड नूगा सॉफ्टवेयर और होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। नए फोन में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट होने का दावा किया गया है, पिछले वेरिएंट में यह सपोर्ट नहीं था।

गैलेक्सी जे7 (2017) की बात करें तो, इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले, एक 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। इस फोन की बैटरी 3600 एमएच की होगी जबकि पिछले वेरिएंट में 3300 एमएएच की बैटरी थी। इसके अलावा 13 मेगापिक्सल सेल्फी और रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर होने की जानकारी सामने आई थी। इस स्मार्टफोन में एलटीई कैटेगरी 6, वीओएलटीई और वीओवाईफाई जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर होंगे। इस डिवाइस की कीमत 339 यूरो (करीब 24,000 रुपये) होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, samsung mobile
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »