Samsung Galaxy J4 भारत में लॉन्च, 9,990 रुपये में मिलेगा

Samsung ने अपने गैलेक्सी जे4 हैंडसेट के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं- 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज। गौर करने वाली बात है कि यह स्मार्टफोन 18.5:9 इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ नहीं आता है।

Samsung Galaxy J4 भारत में लॉन्च, 9,990 रुपये में मिलेगा
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी जे4 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,990 रुपये
  • सैमसंग गैलेक्सी जे4 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • सैमसंग के इस फोन की बैटरी 3000 एमएएच की है
विज्ञापन
Samsung Galaxy J4 बजट स्मार्टफोन को भारत में शुक्रवार को लॉन्च कर दिया गया। यह फोन के सैमसंग के 'मेक इन इंडिया' प्रोग्राम का हिस्सा है। इसमें एडेप्टिव वीई-फाई, एडवांस्ड मैमोरी मैनेजमेंट और ऐप पेयर जैसे फीचर दिए गए हैं। याद रहे कि Samsung Galaxy J4 के बारे में पहले पाकिस्तान और यूक्रेन से जानकारी आई थी। भारत में Samsung ने अपने गैलेक्सी जे4 हैंडसेट के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं- 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज। गौर करने वाली बात है कि यह स्मार्टफोन 18.5:9 इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ नहीं आता है जिसे हाल ही में लॉन्च किए गए गैलेक्सी जे6 और गैलेक्सी ए6 स्मार्टफोन सीरीज़ का हिस्सा बनाया गया था। हालांकि, यह एंड्रॉयड ओरियो, सुपर एमोलेड डिस्प्ले और एलईडी फ्लैश से लैस है।
 

Samsung Galaxy J4 की भारत में कीमत

सैमसंग गैलेक्सी जे4 कीमत 9,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को खरीदा जा सकता है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 11,990 रुपये मिलेगा।
 

Samsung Galaxy J4 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Samsung Galaxy J4 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। हैंडसेट में क्वाड-कोर एक्सीनॉस 7570 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। जुगलंबदी के लिए रैम के दो विकल्प दिए गए हैं- 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम। कैमरा सेटअप की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी जे4 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। यूज़र इस कैमरे से फुल-एचडी रिजॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट पैनल पर फोन में 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके साथ भी एक फ्लैश दिया गया है। स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी या 32 जीबी। ज़रूरतमंद यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकेंगे। हैंडसेट की बैटरी 3000 एमएएच की है और इसके बारे में 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा है।

Samsung Galaxy J4 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 151.7x77.2x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम।

इस महीने की शुरुआत में सैमसंग ने अपने Galaxy J6, Galaxy J8, Galaxy A6 और Galaxy A6+ स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। ये चारों स्मार्टफोन सैमसंग के अपने सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ आते हैं।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरएक्सीनोस 7570
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy J4
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »