सैमसंग गैलेक्सी जे3 (6): इन 5 वजहों से आप खरीदना चाहेंगे ये फोन

सैमसंग गैलेक्सी जे3 (6): इन 5 वजहों से आप खरीदना चाहेंगे ये फोन
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी जे3 (6) स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन गुरुवार से ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर 8,990 रुपये में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस हैंडसेट को दोपहिया चालकों को ध्यान में रखकर बनाया है। कंपनी ने इस मोबाइल में एक खास फ़ीचर दिया है जिसे 'एस बाइक मोड' का नाम दिया गया है।

अगर आप नया बजट हैंडसेट खरीदने का विचार कर रहे हैं तो सैमसंग गैलेक्सी जे3 (6) एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसकी 5 वजहें।

एस बाइक मोड
सैमसंग ने बाइक राइडर को ध्यान में रखते हुए गैलेक्सी जे3 (6) में एस बाइक मोड फ़ीचर दिया है। इस फ़ीचर का मकसद यूज़र का बाइक चलाते वक्त फोन की टेंशन से मुक्ति दिलाना है। सैमसंग ने इस हैंडसेट के साथ एक एनएफसी स्टिकर दिया है जिसे आप अपनी बाइक के पेट्रोल टंकी पर चिपका सकते हैं। एस बाइक मोड टॉगल एक्टिवेट करने के साथ ही आपके लिए सुरक्षित सफर शुरू हो जाएगा। यह मोड एक्टिवेट रहने के दौरान आपको किसी भी फोन कॉल का नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा। स्मार्ट रिप्लाई फ़ीचर की मदद से 14 भाषाओं में रिकॉर्डेड मैसेज के जरिए फोन करने वाले शख्स को अपने आप जवाब भी मिलता रहेगा।

(पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी जे3 (6) लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन)

यूएडीएस (अल्ट्रा डेटा सेविंग)
सैमसंग अपने इस फ़ीचर को भी बढ़ा चढ़ाकर पेश करती रही है। इसे सैमसंग गैलेक्सी जे3 (6) का हिस्सा बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि इस मोड को एक्टिव रखने पर यूज़र ज्यादा से ज्यादा इंटरनेट एक्सेस करने के बावजूद 50 फीसदी तक कम इंटरनेट की खपत करते हैं। दरअसल, इस मोड को एक्टिव करने से बैकग्राउंड एक्टिविटी पर थोड़ा प्रतिबंध लग जाता है। और इसका असर इंटरनेट डेटा खपत पर पड़ता है। कंपनी के मुताबिक, इस मोड में यूज़र वीडियो स्ट्रीमिंग पर 50 फीसदी तक, शॉपिंग ऐप्स पर 40 फीसदी तक, न्यूज ऐप्स पर 50 फीसदी तक, इंटरनेट ब्राउजिंग पर 30 फीसदी तक डेटा बचा पाएंगे।
 
/samsung-galaxy-j3-6-1-story

कीमत
हालिया दिनों में सैमसंग की कोशिश भारत में ज्यादा से ज्यादा मोबाइल बजट रेंज में पेश करने की रही है। आज की तारीख में ज्यादातर यूज़र बजट रेंज का हैंडसेट ही खरीदना पसंद करते हैं। 8,990 रुपये में यह कहीं से भी महंगा सौदा नहीं है। खासकर एस बाइक मोड, अल्ट्रा डेटा सेविंग मोड जैसे फ़ीचर को देखते हुए।

डिस्प्ले
सैमसंग के इस फोन में 5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है। स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन एचडी है। मज़ेदार बात यह है कि इस कीमत में हमें सुपर एमोलेड डिस्प्ले आमतौर पर नहीं देखने को मिलता। ऐसे में आप सस्ती कीमत में यह फ़ीचर भी नहीं खोना चाहेंगे।

ब्रांड
सैमसंग, बस नाम ही काफी है। सैमसंग एक भरोसेमंद ब्रांड है। यह कंपनी किसी भी हैंडसेट को लॉन्च करने के पहले उसकी टेस्टिंग अच्छे से करती है। ऐसे में खराब प्रोडक्ट मिलने की संभावना कम है। लेकिन अगर ऐसा होता भी है तो सैमसंग के ग्राहक सेवा केंद्र पूरे देशभर में मौजूद हैं। यानी मोबाइल खराब होने की स्थिति में आपको ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »