सैमसंग गैलेक्सी जे3 (6) की पहली झलक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2016 12:52 IST
हर टू-व्हीलर सवार जानता है कि चलते समय फोन पर बात करना बेहद खतरनाक है लेकिन फिर भी वे ऐसा करते हैं। सैमसंग के नए गैलेक्सी जे3 (6) स्मार्टफोन में टू-व्हीलर की सवारी करने वाले लोगों की जिंदगी को आसान बनाने के लिए एक अनोखा फीचर दिया गया है। दिग्गज दक्षिण कोरियाई कंपनी ने गुरुवार को गैलेक्सी जे3 (6) को एस बाइक नाम के एक नए फीचर के साथ लॉन्च किया और कहा कि यह मोबाइल इंडस्ट्री का पहला फीचर है जिसे टू-व्हीलर राइड लेने वाले लोगों के लिए डिजाइन किया गया है। लॉन्च इवेंट में हमें गैलेक्सी जे3 (6) स्मार्टफोन के साथ थोड़ा समय बिताने का मौका मिला। यहां जानें फोन में एस बाइक मोड कैसे काम करता है।

गैलेक्सी जे3 (6) में दिए नए एस बाइक मोड फीचर को यह ध्यान में रखकर बनाया गया है कि आने वाली फोन कॉल से टू-व्हीलर सवार को कोई परेशानी ना हो। एक बार यह फीचर एक्टिवेट होने के बाद गैलेक्सी जे3 (6) यूजर को 'स्मार्ट रिप्लाई' नाम के फीचर से आने वाली कॉल का पता लग जाएगा। यूजर की सुविधा के लिए सैमसंग ने एस बाइक मोड को क्विक सेटिंग पैनल में डिफॉल्ट बना दिया है।
Advertisement
 

इसके साथ ही यूजर इस मोड को रिटेल बॉक्स में साथ आने वाले एनएफसी टैग के साथ गैलेक्सी जे3 (6) को टैप कर भी एक्टिवेट कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि एनएफसी टैग को बाइक की पेट्रोल टंकी या हेलमेट के ऊपर चिपकाया जा सकता है जिससे यूजर इस मोड को आसानी से एक्टिवेट और डीएक्टिवेट कर सकते हैं।  

राइडिंग के दौरान, कॉल करने वाले को एक प्री-रिकॉर्डेड संदेश से पता लग जाएगा कि इस समय यूजर टू-व्हीलर पर है कॉल लेने के लिए सक्षम नहीं है। इस मोड के एक्टिव रहने के दौरान यूजर को आने वाली कॉल के समय कोई वाइब्रेशन या रिंग ना होने की वजह से आने वाली कॉल का पता नहीं लगेगा और ना ही उसे किसी तरह की परेशानी होगी। हालांकि, गैलेक्सी जे3 (6) यूजर को कॉल करने वाले लोग किसी इमरजेंसी की स्थिति में 1 नंबर दबाकर सीधे कॉल कर पाएंगे।
Advertisement

सैमसंग ने राइडर की सुरक्षा के लिए एक अतिरिक्त फीचरमोशन लॉक भी दिया है। यह फीचर सुनिश्चित करता है कि इमरजेंसी कॉल का जवाब देने से पहले राइडर अपने वाहन को किसी हॉल्ट पर रोके। एस बाइक मोड को डिसेबल करने के लिए यूजर को स्क्रीन पर दिए बटन को टैप और होल्ड करना होगा।
Advertisement
 

एस बाइक मोड इस्तेमाल करने में आसान है और यह उन कॉल की लिस्ट भी दिखाता है जो यूजर राइडिंग के दौरान नहीं ले पाया। स्मार्ट रिप्लाई के द्वारा गैलेक्सी जे3 (6) यूजर कॉन्टेक्ट का चुनाव कर पहले से लिखित एक संदेश भेज सकेगा जिसमें यूजर यह जानकारी दे सकता है कि उसकी यात्रा कब खत्म होगी और वह कब बात कर पाएगा। सैमसंग ने इसके साथ ही गैलेक्सी जे3 (6) यूजर के लिए रिवार्ड प्लान भी पेश किया जिससे एक्टिव राइडर हर महीने फ्रीचार्ज पर 1,500 रुपये हर महीने प्राप्त कर सकते हैं।

सैमसंग के मुताबिक, अल्ट्रा डेटा सेविंग मोड की तरह ही जे सीरीज में दिया गया एस बाइक मोड भी सैमसंग के भारतीय आरएंडडी सेंटर में विकसित किया गया है।
Advertisement

सैमसंग इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट असीम वारसी ने कहा कि कुछ समय बाद यह मोड सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीज के सभी 4 जी स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

बात करें गैलेक्सी जे3 (6) स्मार्टफोन की तो यह कंपनी के दूसरे गैलेक्सी जे-सीरीज हैंडसेट की तरह ही दिखता है। यह फोन ब्लैक, व्हाइट और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

पहली बार हाथ में लेने पर हमें यह फोन प्लासिटक का बना हुआ ही लगा। 5 इंच डिस्प्ले के साथ गैलेक्सी जे3 (6) एक हाथ से इस्तेमाल करने में सुविधाजनक है। इसके गोल किनारे और फॉक्स लेदर रियर कवर से इसे पकड़ने में आसानी होती है। कुल मिलाकर, गैलेक्सी जे3 (6) हमें सैमसंग की गैलेक्सी डिजाइन का ही अहसास कराता है।

फोन के अगले हिस्से में 5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिससे व्यूइंग एंगल अच्छा होता है। डिस्प्ले के नीचे की तरफ सैमसंग का सिग्नेचर फिजिकल होम बटन और कैपेसिटिव बटन हैं। डिस्प्ले के ऊपर की तरफ सैमसंग लोगो और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वॉल्यूम बटन बायीं और पॉवर बटन दायीं तरफ है।

बात करें रियर की तो एलईडी फ्लैश के साथ एक 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। जे सीरीज के दूसरे हैंडसेट की तरह ही गैलेक्सी जे3 (6) का रियर पैनल रिमूवेबल है। रियर कवर को खोलने पर दो सिम कार्ड स्लॉट, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और 2600 एमएएच की बैटरी देखी जा सकती है। महज 138 ग्राम वजन वाला गैलेक्सी जे3 (6) बाजार में उपलब्ध इसी साइज़ के दूसरे स्मार्टफोन से काफी हल्का महसूस होता है।

हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1.5 जीबी रैम है। 8 जीबी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। गैलेक्सी जे3 (6) एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है जिसके ऊपर सैमसंग की टचविज़ यूआई है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो सैमसंग का दावा है कि फोन में दिए गए अल्ट्रा डेटा सेविंग (यूडीएस) मोड की मदद से ग्राहक 50 प्रतिशत मोबाइल डेटा बचा सकेंगे। कंपनी का कहना है कि इस फीचर से म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप में भी डेटा बचाएगा।
 

सैमसंग गैलेक्सी जे3 (6) के साथ थोड़ा समय गुजारने पर ही हमें इसके टच और मल्टीटास्किंग में कोई दिक्कत देखने को नहीं मिली। इंडोर में आर्टिफिशियल रोशनी में फोन के 8 मेगापिक्सल कैमरे से अच्छी तस्वीरें आईं हालांकि हमें सूरज की रोशनी में तस्वीरें लेने का मौका नहीं मिला। फ्रंट कैमरे से इंडोर में ठीकठाक सेल्फी आती है लेकिन डिटेलिंग की कमी दिखती है। हालांकि फोन के परफॉर्मेंस और कैमरा को लेयकर हम तब तक कोई आखिरी फैसला नहीं बता सकते जब तक कि हम डिवाइस को अपने रिव्यू में ना परख लें।

सैमसंग गैलेक्सी जे3 (6) उर्फ गैलेक्सी जे3 (2016) स्मार्टफोन को 8,990 रुपये की कीमत के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। इस कीमत के साथ फोन की टक्कर 10,000 रुपये से कम बजट वाले फोन से होगी। अनोखा एस बाइक मोड फोन की बिक्री के लिए खास साबित हो सकता है लेकिन इस बात का इंतजार करना होगा कि लोग वाकई में इस मोड को पसंद करते हैं या नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.