Samsung Galaxy J2 Core और Galaxy J4 को मिल सकता है एंड्रॉयड पाई अपडेट

Samsung के Galaxy J2 Core और Galaxy J4 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ स्पॉट किया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 फरवरी 2019 11:18 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy J2 Core में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है
  • सैमसंग गैलेक्सी जे4 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • गैलेक्सी जे4 में है 3000 एमएएच की बैटरी

Samsung Galaxy J2 Core और Galaxy J4 को मिल सकता है एंड्रॉयड पाई अपडेट

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung के Galaxy J2 Core और Galaxy J4 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9.0 पाई (Android 9.0 Pie) के साथ वेबसाइट Wi-Fi Alliance पर लिस्ट किया गया है। कुछ समय पहले सैमसंग ने Galaxy S8 और Galaxy S8+ स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई बीटा अपडेट को जारी किया था। Galaxy J2 Core और Galaxy J4 स्मार्टफोन के लिए हो सकता है कि कंपनी नए एंड्रॉयड अपडेट की टेस्टिंग कर रही हो।

फिलहाल दोनों फोन सैमसंग एक्सपीरियंस यूएक्स पर चलते हैं। गैलेक्सी जे2 कोर स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) तो वहीं गैलेक्सी जे4 एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है। वेबसाइट Wi-Fi Alliance पर एक सर्टिफिकेट को दिखाया गया है जो सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर के लिए जारी हुआ है। इस लिस्टिंग में Galaxy J2 Core का मॉडल नंबर SM-J260F एंड्रॉयड पाई के साथ दिख रहा है।
 

Photo Credit: Wi-Fi Alliance

एक अन्य लिस्टिंग में Galaxy J4 (मॉडल नंबर SM-J400F) भी एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन के साथ स्पॉट हुआ है। दोनों सर्टिफिकेशन की तारीख 7 फरवरी है। पिछले साल दिसंबर में सैमसंग मेंबर्स ऐप पर एक रोडमैप जारी किया गया था, जिससे इस बात का संकेत मिला था कि Galaxy J4 और Galaxy J4+ स्मार्टफोन को मई 2019 तक एंड्रॉयड पाई अपडेट मिल सकता है।

Samsung Galaxy J2 Core को पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। 5 इंच क्वाडएचडी (540x960 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले पैनल वाले गैलेक्सी ज2 कोर फोन में 1 जीबी रैम है। Samsung फिलहाल Galaxy S8, Galaxy S8+ और Galaxy Note 8 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई की बीटा टेस्टिंग कर रही है। कुछ क्षेत्रों में Galaxy S9 मॉडल और Galaxy Note 9 को नया अपडेट मिल चुका है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Acceptable day-to-day performance
  • Great battery life
  • No bloatware
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Below average cameras
  • Low storage and RAM
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनॉस 7570

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

540x960 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनोस 7570

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  3. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.