सैमसंग गैलेक्सी जे1 मिनी के स्पेसिफिकेशन आए सामने

सैमसंग गैलेक्सी जे1 मिनी के स्पेसिफिकेशन आए सामने
विज्ञापन
सैमसंग के गैलेक्सी जे-सीरीज का नया हैंडसेट गैलेक्सी जे1 मिनी, जिसे अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है, एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, इस हैंडसेट को लेकर कई खुलासे हुए हैं। हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी जे1 मिनी को जेएफएक्सबेंच पर लिस्ट किया गया था। इसके अलावा इंपोर्ट-एक्सपोर्ट साइट ज़ोउबा पर भी। वहीं, चिपसेट निर्माता कंपनी स्प्रेडट्रम के डेटाबेस में गैलेक्सी जे1 मिनी नाम का खुलासा किया गया।

जेएफएक्सबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, अभी तक लॉन्च नहीं किया गया गैलेक्सी जे1 मिनी हैंडसेट एसएम-जे105एफ मॉडल नंबर के साथ आएगा। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम (एससी8830) प्रोसेसर है। हैंडसेट की स्क्रीन 4.3 इंच की है जिसका रिज़ॉल्यूशन 480x800 पिक्सल है। 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 1 जीबी का रैम है। नए सैमसंग गैलेक्सी जे1 मिनी में 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का दावा किया गया है।

भारत के इंपोर्ट/ एक्सपोर्ट साइट जॉबा की लिस्टिंग के मुताबिक, एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले जे1 मिनी को एसएम-जे105एफ मॉडल नाम के साथ नवंबर में भारत लाया गया था। इस स्मार्टफोन को दक्षिण कोरिया से भेजा गया था और इसकी कीमत 3,368 रुपये घोषित की गई थी। ध्यान रहे कि इंपोर्ट/एक्सपोर्ट वेबसाइट की प्राइस लिस्टिंग सिर्फ घोषित कीमत होती है। मार्केट में डिवाइस की कीमत आमतौर पर अलग होती है।

आखिर में चिपसेट निर्माता कंपनी स्प्रेडट्रम ने सैमसंग गैलेक्सी जे1 मिनी के नाम का खुलासा कर दिया। दरअसल, हैंडसेट को कंपनी के डेटाबेस में लिस्ट किया गया था।

पिछले कुछ महीनों में सैमसंग ने अपने गैलेक्सी जे-सीरीज के एंट्री लेवल 4जी स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए हैं। कंपनी ने अब तक गैलेक्सी जे1 को 7,190 रुपये, गैलेक्सी जे1 ऐस को 6,300 रुपये और गैलेक्सी जे2 को 8,490 रुपये में लॉन्च किया है। सैमसंग गैलेक्सी जे5 और गैलेक्सी जे7 को जुलाई महीने में अलग-अलग लॉन्च किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  2. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  3. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  5. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  6. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  8. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  10. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »