सैमसंग गैलेक्सी गोल्डन 3 फ्लिप फोन के स्पेसिफिकेशन लीक

सैमसंग गैलेक्सी गोल्डन 3 फ्लिप फोन के स्पेसिफिकेशन लीक
विज्ञापन
पिछले महीने जीएफएक्सबेंच बेंचमार्क के नतीजों से सैमसंग एसएम-डबल्यू2016 के बारे में कई जानकारियां मिलीं। कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही रिलीज होने वाला यह स्मार्टफोन गैलेक्सी गोल्डन 3 फ्लिप फोन है। अब इस हैंडसेट को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन का तो खुलासा हुआ है, हालांकि कोई तस्वीर सामने नहीं आई है।

लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी गोल्डन 3 में 3.9 इंच के दो एचडी (768x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले होंगे। वैसे, जीएफएक्सबेंच के नतीजों से हैंडसेट में 4.6 इंच का एचडी डिस्प्ले होने की बात पता चली थी। स्मार्टफोन 1.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी के रैम से लैस होगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होगी।

लिस्टिंग से पता चला है कि यह फ्लिप फोन 13 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले इस हैंडसेट की मोटाई 15.1 मिलीमीटर होगी और वज़न 204 ग्राम।

एसएम-डबल्यू2016 को गैलेक्सी गोल्डन 3 का नाम देने एक वजह है। दरअसल, सीरीज के पहले हैंडसेट गैलेक्सी गोल्डन का मॉडल नंबर एसएम-डबल्यू2014 था और गैलेक्सी गोल्डन 2 का मॉडल नंबर एसएम-डबल्यू2015। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी गोल्डन को भारत में 2013 में 51,900 रुपये में लॉन्च किया गया था।

पिछले हफ्ते ही सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी ऑन सीरीज के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 की कीमत 8,999 रुपये है, जबकि सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 10,999 रुपये में मिलेगा। गैलेक्सी ऑन5 में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एक्सीनॉस 3475 चिपसेट के साथ 1.5 जीबी के रैम का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। गैलेक्सी ऑन7 के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन गैलेक्सी ऑन5 वाले ही हैं, फ़र्क सिर्फ डिस्प्ले, बैटरी और रियर कैमरा सेंसर का है। गैलेक्सी ऑन7 में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है और यह 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 410 चिपसेट व 1.5 जीबी के रैम से लैस है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro का लॉन्च 11 सितंबर को, 8000mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »