Samsung Galaxy F54 5G भारत में 108MP कैमरा, 8GB RAM के साथ जल्द देगा दस्तक, सपोर्ट पेज हुआ लाइव

भारत और बांग्लादेश में सैमसंग की रीजनल वेबसाइट्स पर Galaxy F54 5G के लिए सपोर्ट पेज देखा गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2023 10:06 IST
ख़ास बातें
  • Samsung जल्द ही Samsung Galaxy F54 5G को लॉन्च करने वाली है।
  • Galaxy F54 5G मॉडल नंबर SM-E546B/DS के साथ Samsung की साइट पर नजर आया है।
  • Samsung Galaxy F54 5G, Galaxy M54 5G का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।

Samsung Galaxy M54 5G में 108 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung जल्द ही Samsung Galaxy F54 5G को अलग-अलग मार्केट्स में लॉन्च करने वाली है। हाल ही में भारत और बांग्लादेश में सैमसंग की रीजनल वेबसाइट्स पर Galaxy F54 5G के लिए सपोर्ट पेज देखा गया है। इसलिए ऐसा लग रहा है कि सैमसंग का आगामी फोन जल्द ही इन मार्केट में दस्तक दे सकता है। यहां हम आपको सैमसंग गैलेक्सी एफ54 5जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

भारत और बांग्लादेश की सैमसंग रीजनल वेबसाइट्स पर गैलेक्सी F54 5G के लिए सपोर्ट पेज देखा गया है। Samsung Galaxy F54 5G मॉडल नंबर SM-E546B/DS के साथ Samsung India और Samsung Bangladesh की वेबसाइट्स पर लिस्टेड है। इसी मॉडल नंबर के साथ डिवाइस मार्च में भारत की BIS अथॉरिटी के डाटाबेस में देखा गया था।

Samsung Galaxy F54 5G के स्पेसिफिकेशंस का अभी खुलासा नहीं हुआ है। सैमसंग की एफ-सीरीज होने के नाते यह फोन ई-कॉमर्स साइट Flipkart से बेचा जा सकता है। अब जब यह Samsung की वेबसाइट पर नजर आया है तो ऐसे में संभावना है कि सैमसंग एफ54 इस महीने के शुरू में भारत और बांग्लादेश में एंट्री ले सकता है। हालांकि अभी तक फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 

Samsung Galaxy F54 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Samsung Galaxy F54 5G,  Galaxy M54 5G का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जो मार्च में मिडिल ईस्ट में लॉन्च हुआ था। इसलिए, इसमें 6.7 इंच की FHD+ S-AMOLED डिस्प्ले के साथ आने की संभावना है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी। इसमें Exynos 1380 चिपसेट, 8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज और 25W चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

Galaxy F54 5G में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वहीं इसके रियर कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट वाला 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिल सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड One UI 5.1 के साथ आ  सकता है। सिक्योरिटी के लिए साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

2.4 मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  2. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
  3. Vivo T5e भारत में लॉन्च: कंपनी का दावा, 4 साल तक बनी रहेगी बैटरी हेल्थ, कीमत ₹15 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
  2. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  3. Vivo T5e भारत में लॉन्च: कंपनी का दावा, 4 साल तक बनी रहेगी बैटरी हेल्थ, कीमत ₹15 हजार से कम
  4. Cockroach पार्टी के बाद E20 Janta Party: चंद दिनों में 1.5 लाख के पार पहुंचे फॉलोअर्स
  5. OnePlus 16 हो सकता है अक्टूबर में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हो गया खुलासा
  6. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  7. सरकार हुई सख्त, अब देश का टेलीकॉम डाटा नहीं जाएगा विदेशों में, घरेलू डेटा सेंटर में करना होगा स्टोर
  8. Paper Leak को क्या Fix कर पाएंगे Infosys और Aadhaar प्रोजेक्ट से जुड़े नंदन नीलेकणी? Exam Task Force की कमान संंभालेंगे
  9. 10001mAh बैटरी वाले Realme स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, ऐसे मिलेगी बेस्ट डील
  10. एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.