48MP वाले Samsung Galaxy F12 की सेल आज 12 बजे Flipkart पर, Rs 1 हजार कम में खरीदें

Samsung Galaxy F12 स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन दिया गया है। इसके अलावा इसका एक 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल भी है, जिसकी कीमत 11,999 रुपये है।

48MP वाले Samsung Galaxy F12 की सेल आज 12 बजे Flipkart पर, Rs 1 हजार कम में खरीदें

यह फोन सेलेस्टियल ब्लैक, सी ग्रीन और स्काई ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F12 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • सैमसंग गैलेक्सी एफ12 में 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है
  • फोन में मौजूद है 15 वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता
विज्ञापन
Samsung Galaxy F12 स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था, जिसके साथ कंपनी ने Galaxy F सीरीज़ के तहत Samsung Galaxy F02s स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया था। आज 12 अप्रैल सोमवार को सैमसंग गैलेक्सी एफ12 स्मार्टफोन खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाने वाला है। यह सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इस स्मार्टफोन की खासियतों की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एफ12 फोन 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले से लैस है। इसके अलावा इसमें फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 6,000 एमएएच तक की बैटरी दी गई है। फोन को कंपनी ने दो कॉन्फिग्रेशन और तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध कराया हुआ है।
 

Samsung Galaxy F02s, Galaxy F12 price in India, Sale and launch offers

Samsung Galaxy F12 स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन दिया गया है। इसके अलावा इसका एक 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल भी है, जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। यह फोन सेलेस्टियल ब्लैक, सी ग्रीन और स्काई ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart, Samsung.com और अन्य रिटेलर स्टोर्स पर उपलब्ध होगी।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड व ईएमआई ट्रांसजेक्शन करने पर ग्राहको को 1,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है।
 

Samsung Galaxy F12 specifications

ड्यूल सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी एफ12 फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित One UI 3.1 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच फुल एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) इनफिनिटी-वी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा, सैमसंग गैलेक्सी एफ12 फोन ऑक्टा-कोर Exynos 850 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 4 GB तक रैम मिलेगी। फोटोग्राफी की बात करें, तो कंपनी ने इसमें क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेटअप में f/2.0 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का Samsung GM2 प्राइमरी सेंसर मौजूद है, साथ ही एफ/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Samsung में इसमें 128 जीबी की स्टोरेज दी है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। इसके अलावा इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 850
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »