• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy F02s, Galaxy F12 भारत में 5 अप्रैल को होंगे लॉन्च, Flipkart पर लिस्ट हुए स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy F02s, Galaxy F12 भारत में 5 अप्रैल को होंगे लॉन्च, Flipkart पर लिस्ट हुए स्पेसिफिकेशन

भले ही Samsung Galaxy F02s और Galaxy F12 स्मार्टफोन को लॉन्च होने में अभी कुछ दिन बचे हो, लेकिन ऑनलाइन मार्केटप्लेस ने नई गैलेक्सी एफ सीरीज़ स्मार्टफोन को समर्पित माइक्रोसाइट क्रिएट की है, जिसमें दोनों के स्पेसिफिकेशन व डिज़ाइन की जानकारी लॉन्च से पहले ही सामने आ गई है।

Samsung Galaxy F02s, Galaxy F12 भारत में 5 अप्रैल को होंगे लॉन्च, Flipkart पर लिस्ट हुए स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy F02s फोन हो सकता है Galaxy M02s का रीब्रांडेड वर्ज़न

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F02s और Galaxy M12 फ्लिपकार्ट पर हुए हैं लिस्ट
  • दोनों फोन में मिलेगा वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच
  • गैलेक्सी एफ12 फोन हो सकता है Galaxy M12 का रीबैज्ड वर्ज़न
Samsung Galaxy F02s और Galaxy F12 स्मार्टफोन भारत में 5 अप्रैल को लॉन्च किए जाएंगे, जिसकी जानकारी Flipkart वेबसाइट पर स्मार्टफोन को समर्पित माइक्रोसाइट के जरिए सामने आई है। ऑनलाइन मार्केटप्लेस ने गैलेक्सी एफ02एस और गैलेक्सी एफ12 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन की जानकारी भी लॉन्च से पहले सार्वजनिक कर दी हैं। सैमसंग गैलेक्सी एफ02एस और गैलेक्सी एफ12 दोनों ही स्मार्टफोन वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच से लैस हैं। गैलेक्सी एफ12 दोनों स्मार्टफोन मॉडल्स में से ज्यादा प्रीमियम फोन है, जो कि 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। वहीं, दूसरी ओर गैलेक्सी एफ02एस फोन में 60 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Flipkart ने अपने बैनर के माध्यम से खुलासा किया है कि Samsung Galaxy F02s और Galaxy F12 दोनों ही स्मार्टफोन 5 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किए जाएंगे। भले ही स्मार्टफोन लॉन्च में अभी कुछ दिन बचे हो, लेकिन ऑनलाइन मार्केटप्लेस ने नई गैलेक्सी एफ सीरीज़ स्मार्टफोन को समर्पित माइक्रोसाइट क्रिएट की है, जिसमें दोनों के स्पेसिफिकेशन व डिज़ाइन की जानकारी लॉन्च से पहले ही सामने आ गई है।
 

Samsung Galaxy F02s specifications

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एफ02एस फोन में 6.5 इंच एचडी+ इनफिनिटी-वी डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसकी स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ होगी। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा यह भी दावा किया गया है कि यह फोन 5,000 एमएएच बैटरी के साथ सिंगल चार्ज पर फुल-डे यूसेज प्रदान करेगा।

फ्लिपकार्ट वेबसाइट पर लिस्ट डिटेल्स से संकेत मिलता है कि गैलेक्सी एफ02एस फोन Galaxy M02s का रीब्रांडेंड हो सकता है, जो कि भारत में जनवरी में लॉन्च किया गया था। आगामी फोन कथित रूप से गूगल प्ले कन्सोल लिस्टिंग पर भी स्पॉट किया गया था। खबर तो यह भी है कि फोन की कीमत भारत में 8,999 रुपये से शुरू हो सकती है।
 

Samsung Galaxy F12 specifications

सैमसंग गैलेक्सी एफ12 की फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक में 6.5 इंच एचडी+ इनफिनिटी-वी डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। वहीं, फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन में एक्सिनोस 850 प्रोसेसर व 6,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।
 
samsung
Samsung गैलेक्सी एफ12 फोन को भारत में Galaxy M12 के रीबैज्ड वर्ज़न के रूप में लॉन्च कर सकता है, जो कि पिछले महीने लॉन्च हुआ था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

पढ़ें: English
Share on Facebook Tweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
 
 

ADVERTISEMENT

Advertisement

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Iran ने बैन की Bitcoin की माइनिंग, बताई वजह
  2. सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 10 Pro 5G, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  3. 48MP कैमरा वाले Redmi Note 8 (2021) की कीमत आई सामने, जानें फुल स्पेसिफिकेशन...
  4. NASA ने इंस्टाग्राम में शेयर की पिघलते ग्लेशियर की तस्वीर, खूबसूरत तो है, लेकिन खतरा भी!
  5. Fast & Furious 9 मूवी ऑनलाइन लीक, भारत में अगले महीने होनी है रिलीज़
  6. Snapdragon प्रोसेसर के साथ Lenovo Yoga Pad Pro, Pad Pro 2021, Pad Plus और Pad टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत...
  7. बाउंस बैक के बाद आज क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में फिर दिखी गिरावट, जानें लेटेस्ट भाव
  8. Dogecoin की टक्कर में आया Shiba Inu Coin, कीमत में देखा जा रहा है भारी उछाल
  9. OnePlus Nord CE 5G फोन Summer Launch इवेंट के दौरान होगा लॉन्च, जून में हो सकता है आयोजित
  10. प्राइवेसी पॉलिसी वापस लेने के आदेश पर WhatsApp ने दिया ये जवाब...
#ताज़ा ख़बरें
  1. बाउंस बैक के बाद आज क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में फिर दिखी गिरावट, जानें लेटेस्ट भाव
  2. Dell ने भारत में Latitude, Precision और OptiPlex रेंज के तहत लॉन्च किए नए लैपटॉप और डेस्कटॉप, जानें कीमत
  3. दूसरी रीस्टॉक सेल में भी चंद मिनटों में खत्म हुआ PS5 का स्टॉक, जानें इसमें क्या है खास
  4. OnePlus Nord CE 5G फोन Summer Launch इवेंट के दौरान होगा लॉन्च, जून में हो सकता है आयोजित
  5. Itel A23 Pro भारत में 4,999 रुपये में लॉन्च, ऑफर में मिल रहा है 1,100 रुपये का डिस्काउंट
  6. Friends: The Reunion को भारत में कब और कहां देखें? ये रही डिटेल
  7. 48MP कैमरा वाले Redmi Note 8 (2021) की कीमत आई सामने, जानें फुल स्पेसिफिकेशन...
  8. OnePlus TV U1S सीरीज़ जल्द हो सकती है भारत में लॉन्च
  9. Redmi Book Pro 14 Ryzen Edition और Redmi Book Pro 15 Ryzen Edition लॉन्च, जानें कीमत
  10. वायरलेस चार्जिंग के साथ Redmi AirDots 3 Pro लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2021. All rights reserved.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com