Samsung Galaxy C9 Pro की कीमत में बड़ी कटौती, जानें नई कीमत

ऐसा लगता है कि Samsung ने अपने गैलेक्सी सी9 प्रो की कीमत में बड़ी कटौती की है। यह ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया पर 31,900 रुपये में बिक रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जून 2017 11:40 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy C9 Pro 6 जीबी रैम के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है
  • फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया पर 31,900 रुपये में बिक रहा है
  • सैमसंग की अपनी ई-कॉमर्स साइट पर भी यह फोन 31,900 रुपये में लिस्ट है
Samsung Galaxy C9 Pro 6 जीबी रैम के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। सैमसंग ने इस फोन को भारत में फरवरी महीने में 36,900 रुपये में लॉन्च किया था। ऐसा लगता है कि Samsung ने अपने गैलेक्सी सी9 प्रो की कीमत में बड़ी कटौती की है। यह ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया पर 31,900 रुपये में बिक रहा है। सैमसंग की अपनी ई-कॉमर्स साइट पर भी यह फोन 31,900 रुपये में लिस्ट है। वैसे, Samsung ने कीमत में कटौती का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

फ्लिपकार्ट पर सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो को स्पेशल डिस्काउंट ऑफर के तहत 31,900 रुपये में बेचा जा रहा है। दूसरी तरफ, नामी ऑफलाइन रिटलेर महेश टेलीकॉम ने Samsung Galaxy C9 Pro की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती की जानकारी दी है।

सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन 4जी डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने पहली बार अपने किसी डिवाइस में 6 जीबी रैम दिया है। इस फोन में 6 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है।

बात करें फोटोग्राफी की तो गैलेक्सी सी9 प्रो में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा है। 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा अपर्चर एफ/1.9 और एक डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। वहीं सेल्फी कैमरे के लिए भी यही अपर्चर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

गैलेक्सी सी9 प्रो में फिज़िकल बटन में ही एक फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है। इस फोन को पावर देने का काम करेगी 4000 एमएएच की बैटरी जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। 4जी एलटीई के अलावा कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो में ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है।
Advertisement

गैलेक्सी सी9 प्रो का डाइमेंशन 162.9x80.7x6.9 मिलीमीटर और वज़न 189 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Lots of RAM and storage
  • Excellent cameras
  • Good battery life
  • Big, vibrant screen
  • Bad
  • Doesn't run Android 7 yet
  • No 4K video recording
  • Outperformed by competitors at this price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.