Samsung Galaxy C8 लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

सैमसंग ने गैलेक्सी सीरीज़ में अपना गैलेक्सी सी8 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी सी8 स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी कंपनी ने अभी नहीं दी है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

Samsung Galaxy C8 लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी सी8 की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल रियर कैमरा
  • सैमसंग गैलेक्सी सी8 में एक 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है
  • फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है।
विज्ञापन
सैमसंग ने गैलेक्सी सीरीज़ में अपना गैलेक्सी सी8 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी सी8 स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी कंपनी ने अभी नहीं दी है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। कंपनी ने Samsung Galaxy C8 को चीन में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी सी8 की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल रियर कैमरा, जो एक ऐसे मोड के साथ आता है जिससे तस्वीर लेने के बाद, फोकस को बाद में एडजस्ट किया जा सकता है।

सबसे पहले बात करते हैं सैमसंग गैलेक्सी सी8 के कैमरे की। पहला सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो अपर्चर एफ/1.7 के साथ आता है जबकि दूसरा सेंसर अपर्चर एफ/1.9 के साथ 5 मेगापिक्सल सेंसर से लैस है। कैमरा ऑटोफोकस और फ्लैश के साथ आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट फ्लैश व अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

सैमसंग गैलेक्सी सी8 में एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080 x 1920) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। कंपनी ने अभी प्रोसेसर की जानकारी साझा नहीं की है। फोन 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में मिलेगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है। स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेशियल रिकग्निशन जैसे फ़ीचर हैं।

कनेक्टिविटी की बात करें सैमसंग गैलेक्सी सी8 में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीए,, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन में एक्सीलेरोमीटर, जायरो सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, आरजीबी सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। गैलेक्सी सी8 को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है जिससे 90 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है। फोन का डाइमेंशन 152.4 x 74.7 x 7.9 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »