सैमसंग गैलेक्सी सी5 में है 4 जीबी रैम, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी सी5 में है 4 जीबी रैम, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
सैमसंग ने अपनी नई 'सी' सीरीज का पहला स्मार्टफोन गैलेक्सी सी5 लॉन्च कर दिया। चीन में आयोजित एक इवेंट में कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी सी5 से पर्दा उठाया। यह हैंडसेट गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। यह कई ऑनलाइन रिटेल स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। बिक्री 17 जून से शुरू होगी। सैमसंग गैलेक्सी सी5 के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,199 चीनी युआन (करीब 22,500 रुपये) और 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,399 चीनी युआन (करीब 24,500 रुपये) है।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। 4जी एलटीई सपोर्ट वाले सैमसंग गैलेक्सी सी5 में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1920×1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर के साथ आता है और ग्रफिक्स के लिए 405 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। सैमसंग के इस फोन में 4 जीबी रैम है। इच्छुक ग्राहकों को 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में से चुनने का विकल्प होगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
 

कैमरे की बात करें तो फुल मेटल बॉडी से लैस इस स्मार्टफोन में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/1.9 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर सैमसंग की यूआई स्किन है। सैमसंग गैलेक्सी सी5 फोन 6.7 एमएम मोटा है। डाइमेंशन 145.9 x 72 x 6.7 मिलीमीटर और वजन 143 ग्राम है। स्मार्टफोन हाइब्रिड डुअल सिम के साथ आता है। इसका मतलब है कि यूज़र माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल करने पर एक सिम कार्ड ही इस्तेमाल कर पाएंगे।

सैमसंग गैलेक्सी सी5 को पावरफुल बनाने के लिए 2600 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्वालकॉम की क्विक चार्ज 3.0 तकनीक के साथ आती है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास और एनएफसी जैसे फीचर दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  2. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  3. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  5. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  6. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  7. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  8. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  9. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  10. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »