सैमसंग गैलेक्सी सी5 की 'असली' तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 25 मई 2016 13:43 IST
सैमसंग के कथित नई गैलेक्सी सी-सीरीज के स्मार्टफोन गैलेक्सी सी5 को 26 मई को लॉन्च किया जाना है। सैमसंग गैलेक्सी सी5 को लेकर पहले ही लीक में काफी जानकारी सामने आ चुकी है। अब लॉन्च से पहले गैलक्सी सी5 फोन की आधिकारिक प्रेस रेंडर तस्वीर लीक हुई है।

जीएसएमअरीना की खबर के मुताबिक लॉन्च से पहले गैलेक्सी सी5 की आधिकारिक प्रेस रेंडर तस्वीर सामने आई हैं। रेंडर तस्वीर में सी5 गोल्ड कलर वेरिएंट को देखा जा सकता है। इसके अलावा लीक तस्वीर से पता चलता है कि यह फोन मेटल बॉडी से लैस होगा। इस लीक तस्वीर में एक फिजिकल होम बटन, रियर पर कैमरा देखा जा सकता है। इससे पहले हैंडसेट की प्रमोशनल तस्वीर लीक हुई थी।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी सी सीरीज के गैलेक्सी सी5 और गैलेक्सी सी7 स्मार्टफोन को 26 मई को चीन में एक इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि लॉन्च के अगले कुछ दिनों में ही गैलेक्सी सी5 स्मार्टफोन चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो गैलेक्सी सी5 में 5.2 इंच फुल-एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 2500 एमएएच की बैटरी होने का पता चला है। गैलेक्सी सी7 में 5.7 इंच फुल-एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 3000 एमएएच की बैटरी होने की जानकारी मिली है। दोनों ही हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेंगे और इनके ऊपर सैमसंग का अपना स्किन मौजूद रहेगा।
Advertisement

यह स्मार्टफोन 6.0.1 एंड्रॉय मार्शमैलो पर चलेगा और सिर्फ 6.7 एमएम मोटा होगा। हालांकि फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि इस स्मार्टफोन को चीन के बाहर भी लॉन्च किया जाएगा या नहीं। गैलेक्सी सी5 और गैलेक्सी सी7 को सिर्फ ऑनलाइन बेचा जाएगा। सैमसंग पहली बार किसी स्मार्टफोन के साथ ऐसा करने वाली है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.