हाल ही में ख़बरें आईं थी कि सैमसंग अपने गैलेक्सी सी7 और गैलेक्सी सी5 के प्रो वर्ज़न पर काम कर रही है। सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो और गैलेक्सी सी7 प्रो को दिसंबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
सैमसंग के कथित नई गैलेक्सी सी-सीरीज के स्मार्टफोन गैलेक्सी सी5 को 26 मई को लॉन्च किया जाना है। सैमसंग गैलेक्सी सी5 को लेकर पहले ही लीक में काफी जानकारी सामने आ चुकी है। अब लॉन्च से पहले गैलक्सी सी5 फोन की आधिकारिक प्रेस रेंडर तस्वीर लीक हुई है।