Samsung Galaxy C10 की तस्वीरें लीक, डुअल रियर कैमरा सेटअप होने का खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी सी10 की कथित आधिकारिक तस्वीरें पहले भी लीक हो चुकी हैं। अब इंटरनेट पर नई तस्वीरें फिर सामने आईं हैं जिससे स्मार्टफोन को करीब से देखा जा सकता है। ऐसा लगता है कि Samsung Galaxy C10 सैमसंग का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें डुअल रियर कैमरा होगा। नई लीक तस्वीरों से गैलेक्सी सी10 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा होने का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 जून 2017 11:15 IST
सैमसंग गैलेक्सी सी10 की कथित आधिकारिक तस्वीरें पहले भी लीक हो चुकी हैं। अब इंटरनेट पर नई तस्वीरें फिर सामने आईं हैं जिससे स्मार्टफोन को करीब से देखा जा सकता है। ऐसा लगता है कि Samsung Galaxy C10 सैमसंग का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें डुअल रियर कैमरा होगा। नई लीक तस्वीरों से गैलेक्सी सी10 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा होने का खुलासा हुआ है। गौर करने वाली बात है कि, आने वाले स्मार्टफोन में एक अलग बिक्स्बी बटन भी देखा जा सकता है।

ताजा लीक तस्वीरों को सबसे पहले चीन की न्यूज़ वेबसाइट Anzhuo.com ने सार्वजनिक किया। इन तस्वीरों में कथित Samsung Galaxy C10 स्मार्टफोन में रियर पर एक डुअल कैमरा और किनारे पर एक अलग बिक्सबी बटन देखा जा सकता है। यह जानकारी जीएसएमअरीना ने दी। डिवाइस के रियर पर डुअल कैमरा सेटअप के साथ एक डुअल एलईडी फ्लैश भी देखा जा सकता है। स्मार्टफोन के अगले हिस्से में एक गोल होम बटन है जिसके साथ फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
Advertisement
 

जैसा कि आप देख सकते हैं कि नई तस्वीरें भी पहले लीक हो चुकीं तस्वीरों की तरह ही हैं। और इनसे भी पुरानी तस्वीरों जैसे डिज़ाइन का ही पता चलता है। सैमसंग गैलेक्सी सी10 में रियर पर एंटीना लाइन हैं। सैमसंग गैलेक्सी सी10 में एक फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले और स्नैपड्रैनग 660 प्रोसेसर दिया जा सकता है। Anzhuo के मुताबिक, फोन में 6 जीबी रैम होगा। आने वाले सैमसंग स्मार्टफोन में एक 4000 एमएएच की बैटरी होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा फोन की कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 30,350 रुपये) होने की उम्मीद है।

इससे पहले आई लीक के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी सी10 में 5.5 इंच डिस्प्ले होने की उम्मीद है। फोन 152.5x74.8x7.68 मिलीमीटर डाइमेंशन के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.