सैमसंग गैलेक्सी ए9 स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट

सैमसंग गैलेक्सी ए9 स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट
विज्ञापन
अब तक हमने सैमसंग गैलेक्सी ए9 स्मार्टफोन के बारे में बहुत कुछ पढ़ा है। पिछले कुछ महीनों में अब तक लॉन्च नहीं किए गए इस हैंडसेट को लेकर कई खुलासे हो चुके हैं। अब इसे सैमसंग की ईरान वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग पेज से हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन की जानकारी तो मिली ही है, साथ में यह भी पता चला कि डिवाइस 1 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन यह ज़रूर बताया गया है कि यह मिड रेंज स्मार्टफोन है।

लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए9 या एसएम ए9000एफ तीन कलर वेरिएंट गोल्ड, ब्लैक और व्हाइट में लॉन्च होगा। यह एक डुअल-सिम डिवाइस है। हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 401 पीपीआई। इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 620 (एमएसएम8976) प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और एंड्रेनो 510 है।
samsung galaxy a9 website iran official
एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप से गैलेक्सी ए9 में 16 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। डिवाइस में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। रियर कैमरे से फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन वाले वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी होगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले मेटल बॉडी सैमसंग गैलेक्सी ए9 हैंडसेट में जीपीएस, एनएफसी, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और वाई-फाई फ़ीचर मौजूद हैं। लिस्टिंग पेज में बैटरी की क्षमता का ज़िक्र नहीं किया गया है। हालांकि यह जरूर कहा गया है कि यह नॉन रीमूवेबल होगी। गौर करने वाली बात है कि लिस्टिंग पेज पर जिस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है वह गैलेक्सी ए8 की है। आधिकारिक वेबसाइट पर इस हैंडसेट की लिस्टिंग से यह तो साफ हो ही गया है कि कंपनी हैंडसेट को जल्द ही लॉन्च करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »