Samsung Galaxy A9 Star, Galaxy A9 Star Lite से उठा पर्दा, इनमें है सुपर एमोलेड डिस्प्ले

दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने चीनी बाज़ार में Galaxy A9 Star और Galaxy A9 Star Lite से पर्दा उठा दिया है...

Samsung Galaxy A9 Star, Galaxy A9 Star Lite से उठा पर्दा, इनमें है सुपर एमोलेड डिस्प्ले

Samsung Galaxy A9 Star, Galaxy A9 Star Lite

ख़ास बातें
  • सैमसंग ने Galaxy A9 Star और Galaxy A9 Star Lite से पर्दा उठाया
  • स्पेसिफिकेशन और कीमत की अफवाहें पहले से आ रही थीं
  • स्मार्टफोन के 7 जून को लॉन्च होने से पहले प्री-बुकिंग जारी
विज्ञापन
दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने चीनी बाज़ार में Galaxy A9 Star और Galaxy A9 Star Lite से पर्दा उठा दिया है। पहले ही इन फोन को लेकर स्पेसिफिकेशन और कीमत की अफवाहें सामने आ चुकी थीं कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन के 7 जून को लॉन्च होने से पहले प्री-बुकिंग जारी कर दी है। ख़ास फीचर पर आएं तो Galaxy A9 Star और  Galaxy A9 Star Lite में फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। दोनों हैंडसेट बिक्सबी असिस्टेंट के साथ आते हैं।
 

Galaxy A9 Star and Galaxy A9 Star Lite कीमत

कीमत की बात करें तो Galaxy A9 Star को 3,699 चीनी युआन (38,600 रुपये) के साथ लिस्ट किया गया है। यह ब्लैक और व्हाइट वेरिएंट में दस्तक देगा। Galaxy A9 Star Lite की कीमत 2,699 (28,200 रुपये) चीनी युआन है। यह हैंडसेट ब्लैक और ब्लू रंग वेरिएंट में आया है। दोनों हैंडसेट के चीन में प्री-ऑर्डर सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर 2 जून से शुरू हो गए हैं। स्मार्टफोन 14 जून से उपलब्ध हो जाएंगे। इनकी सेल 15 जून से शुरू हो रही है। हालांकि, सैमसंग ये फोन भारत में कब उतारेगी, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Galaxy A9 Star,  Galaxy A9 Star Lite स्पेसिफिकेशन

Galaxy A9 Star में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो 18.5:9 है। फोन 4 जीबी रैम के साथ आया है। स्मार्टफोन में 24+16 मेगापिक्सल रा डुअल कैमरा सेटअप है। फोन के फ्रंट में 24 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। गैलेक्सी ए9 स्टार 64 जीबी स्टोरेज के साथ आया है। हैंडसेट की बैटरी क्षमता 3700 एमएएचहै।

अब आते हैं Galaxy A9 Star Lite पर, जो डिस्प्ले साइज, कैमरा और बैटरी के मामेल में पहले वाले से अलग है। हैंडसेट में 6.2 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूसन समान है। इसमें 4 जीबी रैम हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी का है। हालांकि, गैलेक्सी ए9 स्टार लाइट के बैक में 24 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है। इतना ही कैमरा फ्रंट में यूज़र को मिलेगा। स्मार्टफोन 3500 एमएएचकी बैटरी से लैस है। ज्यादा स्पेसिफिकेशन की जानकारी हम आपको 7 जून को फोन के लॉन्च होने के बाद ही दे पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: samsung
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  2. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  3. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  4. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
  5. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  6. 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम
  8. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
  9. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »