Samsung Galaxy A72 का डिज़ाइन लीक, 6.7 इंच डिस्प्ले से लैस होने की खबर

जनवरी महीने में Samsung ने कथित रूप से A सीरीज़ के 9 नाम के लिए ट्रेडमार्क किया था, जिसमें दो फोन Samsung Galaxy A52 और Samsung Galaxy A72 हैं।

Samsung Galaxy A72 का डिज़ाइन लीक, 6.7 इंच डिस्प्ले से लैस होने की खबर

कथित रूप से Galaxy A72 में ग्लास्टिक बैक पैनल के साथ एलुमिनियम फ्रेम दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A72 के रेंडर्स टिप्सटर OnLeaks द्वारा साझा किए गए हैं
  • फोन में मौजूद हो सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • सैमसंग गैलेक्सी ए72 की लॉन्च तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं हुआ है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A72 स्मार्टफोन को लेकर खबरें हैं कि यह अगले साल लॉन्च हो सकता है। हालांकि, लॉन्च से पहले फोन के कथित रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए हैं। इन रेंडर्स में फोन का डिज़ाइन Galaxy A52 के डिज़ाइन जैसा ही लग रहा है, जिसके रेंडर्स पिछले दिनों ही सामने आए थे। गैलेक्सी ए72 के इन रेंडर्स में देखा जा सकता है कि फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। आपको बता दें, पहले दावा किया गया था कि गैलेक्सी ए72 स्मार्टफोन पैंटा कैमरा सेटअप से साथ दस्तक देगा। इसके अलावा इस फोन को लेकर यह भी कहा गया है कि यह ग्लास्टिक और एलुमिनियम बिल्ड के साथ आएगा। फिलहाल, गैलेक्सी ए72 फोन को लेकर Samsung द्वारा किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

Samsung Galaxy A72 के रेंडर्स को Voice के माध्यम से Steve Hemmerstoffer उर्फ OnLeaks द्वारा साझा किया गया है। उन्होंने फोन को सभी एंगल्स से दिखाया है, जिसमें फ्लैट डिस्प्ले के साथ सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट देखा जा सकता है। इस कटआउट को स्क्रीन के बीचोबीच स्थित किया गया है, न कि कॉर्नर में। इसके अलावा रेंडर्स में क्वाड रियर कैमरा सेटअप की झलक दिखी है। जैसे कि हमने बताया पहले खबरें थी कि सैमसंग गैलेक्सी ए72 कंपनी का पहला ऐसा फोन होगा, जो कि पैंटा-कैमरा (पांच कैमरे) सेटअप से लैस होगा।

Hemmerstoffer का कहना है कि सैमसंग गैलेक्सी ए72 में ग्लास्टिक बैक पैनल के साथ एलुमिनियम फ्रेम दिया जाएगा। साथ ही इस फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले और 3.5mm हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट व स्पीकर ग्रील बॉटम में स्थित होगी। टिप्सटर ने यह भी बताया कि फोन का डायमेंशन 165x77.4x8.1mm होगा। फोन में आयतकार कैमरा मॉड्यूल पिछले हिस्से पर स्थित होगा, जिसमें थोड़ा उभार मौजूद होगा बिल्कुल Galaxy A52 की तरह। वहीं मॉड्यूल में सेंसर्स के साथ फ्लैश भी स्थित होगा। कैमरा बंप के साथ फोन 9.9mm मोटा होगा।

कुल मिलाकर गैलेक्सी ए72 का डिज़ाइन कथित Galaxy A52 जैसा ही होगा, जिसको लेकर भी खबरें हैं कि यह अगले साल लॉन्च होगा। जनवरी महीने में सैमसंग ने कथित रूप से A सीरीज़ के 9 नाम के लिए ट्रेडमार्क किया था, जिसमें दो फोन गैलेक्सी ए52 और गैलेक्सी ए72 हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »