Samsung Galaxy A72 पांच रियर कैमरों के साथ हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट

Samsung Galaxy A72 पहला फोन नहीं होगा, जिसमें पेंटा-कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इससे पहले HMD Global ने Nokia 9 PureView में  इस तरह का पांच सेंसर वाला बैक कैमरा सेटअप शामिल किया हुआ है।

Samsung Galaxy A72 पांच रियर कैमरों के साथ हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट

Nokia 9 PureView भी हो चुका है पेंटा कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A72 पांच कैमरों के रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है
  • अगले साल की पहली छिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद
  • Galaxy A52 के साथ लॉन्च हो सकता है आगामी गैलेक्सी ए72
विज्ञापन
Samsung Galaxy A72 कथित तौर पर पांच सेंसर वाले बैक कैमरा सेटअप के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। फोन कथित तौर पर 2021 की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा। पेंटा-कैमरा सेटअप सैमसंग के फ्लैगशिप फोन के साथ अपनी शुरुआत नहीं करेगा, बल्कि Galaxy A72 पर दिया जाएगा, जिसके मिड-रेंज सेगमेंट में आने की उम्मीद है। गैलेक्सी ए72 को गैलेक्सी ए71 का अपग्रेड माना जा रहा है, जिसने इस साल की शुरुआत में मार्केट में कदम रखे थे।

दक्षिण कोरियाई पब्लिकेशन The Elec की एक रिपोर्ट उद्योग स्रोतों का हवाला देते हुए कहती है कि Galaxy A72 में पेंटा-कैमरा सेटअप होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि सेटअप में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 5-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 5-मेगापिक्सल का पांचवा सेंसर होगा।

रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A72 में फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी होगा। इसके अलावा, दावा किया गया है कि Galaxy A52 को गैलेक्सी ए72 के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में अपने मौजूदा छोटे भाई Galaxy A51 की तरह क्वाड रियर कैमरे होंगे।

सैमसंग गैलेक्सी ए72 पहला फोन नहीं होगा, जिसमें पेंटा-कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इससे पहले HMD Global ने Nokia 9 PureView में  इस तरह का पांच सेंसर वाला बैक कैमरा सेटअप शामिल किया हुआ है।

रिपोर्ट में आगे यह भी कहा गया है कि सैमसंग द्वारा स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाले कैमरा मॉड्यूल की संख्या को अगले साल बढ़ाया जाएगा।

पिछली रिपोर्टों के अनुसार, Galaxy A72 ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) पाने वाला पहला ए-सीरीज़ फोन होगा। सैमसंग कथित तौर पर अगले साल गैलेक्सी ए-सीरीज़ के हाई-एंड मॉडल में ओआईएस टेक्नोलजी लाने की योजना बना रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  2. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  3. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  5. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  6. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  7. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  8. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  9. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  10. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »